ब्राजील में पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प, भगदड़ में नौ लोगों की मौत

police-in-brazil-chase-suspects-9-people-killed-in-clash
[email protected] । Dec 2 2019 1:12PM

इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें नौ लोगों की जान चली गयी। मासेरा ने बताया कि संदिग्धों ने पुलिस से बचने के लिए लोगों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया। संदिग्ध आखिरकार भाग गए।

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में संदिग्धों का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी साउ पाउलो की मलिन बस्ती में चल रही एक पार्टी में घुस गए जिसके कारण वहां भगदड़ मच गई और नौ लोगों की मौत हो गई। ब्राजील के अधिकारियों ने रविवार को यह बताया।

इसे भी पढ़ें: 19 महीने जेल में बिताने के बाद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला हुए रिहा

सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि पुलिस एक अभियान चला रही थी, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया। दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई और पुलिस अधिकारियों ने संदिग्धों का पीछा किया। संदिग्ध एक पार्टी में घुस गए। पारेसपोलिस जिले में हो रही उस पार्टी में हजारों लोग थे।

इसे भी पढ़ें: भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो 

पुलिस प्रवक्ता एमर्सन मासेरा ने ग्लोबो न्यूज को बताया कि वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों पर पथराव किया गया और उन पर बोतलें फेंकी। इस दौरान संदिग्ध लगातार गोलियां चलाते रहे। इसके जवाब में पुलिस ने भी रबड़ बुलेट तथा आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस के अनुसार, इसके बाद संदिग्ध एक संकरी गली की ओर भागने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें नौ लोगों की जान चली गयी। मासेरा ने बताया कि संदिग्धों ने पुलिस से बचने के लिए लोगों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया। संदिग्ध आखिरकार भाग गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़