पोप फ्रांसिस की व्लादिमीर पुतिन से अपील, यूक्रेन में हिंसा और मौत के चक्र को खत्म करें

Vladimir Putin
प्रतिरूप फोटो
ANI

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से गंभीर शांति प्रस्तावों पर विचार करने को तैयार रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस ‘‘त्रासदी’’ और युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘सभी कूटनीतिक साधनों का उपयोग’’ करने का आह्वान भी किया।

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में ‘‘हिंसा और मौत के चक्र को रोकने’’ का आग्रह किया और परमाणु युद्ध के जोखिम की निंदा की और इस खतरे को ‘‘बेतुका’’ करार दिया। फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए युद्ध के संबंध में अपनी सबसे मजबूत अपील की। 

इसे भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख को अगवा करने का आरोप

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से गंभीर शांति प्रस्तावों पर विचार करने को तैयार रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस ‘‘त्रासदी’’ और युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘सभी कूटनीतिक साधनों का उपयोग’’ करने का आह्वान भी किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़