Putin ने यूक्रेन के कब्जाए गए क्षेत्र में रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया

Vladimir Putin
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

पुतिन शीर्ष सैन्य अधिकारियों से रिपोर्ट लेते देखा गया। इसके बाद वह लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां स्थित ‘रशियन नेशनल गार्ड’ के मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया है। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है। क्रेमलिन की ओर से मंगलवार को तड़के जारी किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा कर रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि पुतिन शीर्ष सैन्य अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। इसके बाद वह लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां स्थित ‘रशियन नेशनल गार्ड’ के मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: कुवैत के युवराज अल जाबीर ने संसद को भंग किया, अगले दो महीने के अंदर होंगे चुनाव

रूस ने पिछले साल सितंबर में खेरसॉन और लुहांस्क के साथ-साथ ज़ापोरिज्जिया क्षेत्रों को अपने देश में मिला लिया था लेकिन अधिकतर देशों ने इसे अवैध करार दिया था। क्रेमलिन की ओर से जारी वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना नामुमकिन है। यूक्रेन में रूस द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र में यह पुतिन का दूसरा दौरा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़