भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio

अमेरिकी नेता मार्को रूबियो ने भारतीय-अमेरिकियों पर नस्ली टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान 'बेवकूफ लोग' देते हैं जो हर देश में मौजूद हैं, और कुछ लोगों के कार्यों से पूरे अमेरिका को नहीं आंका जाना चाहिए।
दिल्ली में, अमेरिका के भीतर भारतीय-अमेरिकियों के प्रति की गई नस्लवादी टिप्पणियों से जुड़े एक सवाल के जवाब में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस तरह की टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा। मुझे पूरा यकीन है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर ऐसी गलत टिप्पणियां की हैं, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।"
अमेरिका में भी हैं बेवकूफी करने वाले लोग
मार्को रूबियो ने साफ शब्दों में कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि यहां (भारत में) भी कुछ बेवकूफ लोग हैं और अमेरिका में भी ऐसे बेवकूफ लोग हैं जो हर समय इस तरह की बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं। लेकिन ऐसे कुछ लोगों की वजह से पूरे देश को नहीं आंका जा सकता।"
इसे भी पढ़ें: भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ
प्रवासियों ने अमेरिका को बनाया समृद्ध
अमेरिकी विदेश मंत्री ने अमेरिका की तारीफ करते हुए आगे कहा, "अमेरिका एक बहुत ही मेहमाननवाज देश है। हमारा देश हमेशा से उन लोगों की वजह से आगे बढ़ा और समृद्ध हुआ है, जो दुनिया भर से हमारे देश में आते हैं और यह आकर अपना योगदान देते हैं।"
#WATCH | Delhi: On being asked about racist remarks against Indian Americans in the United States, US Secretary of State Marco Rubio says, "I'll take that very seriously about the comments. I'm sure that there are people who have made comments online and in other places because… pic.twitter.com/JZBZv1L94Y
— ANI (@ANI) May 24, 2026
अन्य न्यूज़














