Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव

ब्रिटेन में कम उम्र की लड़कियों के यौन उत्पीड़न और मानव तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री रुखसार अहमद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चुनाव जीता है। पीएमएल-एन से जुड़े 62 वर्षीय अहमद को मैनचेस्टर में पुलिस के सामने पेश होना था लेकिन वे नहीं पहुंचे। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के अनुसार वे दो साल पहले मिली जमानत की शर्तों के तहत विदेश यात्रा पर थे।
(अदिति खन्ना) लंदन, पांच अगस्त ब्रिटेन में कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार हुए पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने जमानत पर रहने के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चुनाव लड़ा। ब्रिटेन के एक अखबार ने बुधवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, रुखसार अहमद को पिछले सप्ताह पीओके में हुए चुनाव में फिर से चुना गया।
‘द गार्डियन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2024 में मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर अहमद को गिरफ्तार किया गया था। उस पर यौन उत्पीड़न और बच्चों की तस्करी का संदेह था। खबर के मुताबिक, 62 वर्षीय व्यक्ति को पिछले महीने जमानत की शर्तों के तहत ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पेश नहीं हुआ।
इसके मुताबिक, ब्रिटिश पुलिस अहमद की जमानत शर्तों के तहत उसके विदेश यात्रा करने पर रोक लगाना चाहती थी, लेकिन दो साल पहले एक अदालत ने इन सख्त उपायों को मंजूरी नहीं दी। अहमद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से जुड़ा है। अहमद 2006 से लेकर 2021 में अपनी सीट हारने तक अलग-अलग राज्य सरकारों में मंत्री रहा।
अखबार के मुताबिक, उम्मीद है कि अहमद अगले छह सप्ताह में मैनचेस्टर में जमानत के सिलसिले में पेश होगा; ऐसा न करने पर पुलिस गिरफ़्तारी का वारंट जारी कर सकती है या उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई कर सकती है।
अन्य न्यूज़













