चलते-फिरते टैंकर में जला रहे मरे सैनिकों की लाशें, क्या इसी वजह से संख्या छिपाना चाहता है रुस

Russia
निधि अविनाश । Mar 5 2022 2:58PM

जेलेंस्की के मुताबिक, रूस अपने मारे गए सैनिकों की संख्या छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि, रूस अपने मरे हुए सौनिकों को यूक्रेन से वापस नहीं ला रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की मिलिट्री अपने साथ एक चलता-फिरता शमशान घाट लेकर चल रही है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का शनिवार को दसंवा दिन होने जा रहा है। इस युद्ध से दुनिया भी स्तब्ध हो गई है। किसी ने नहीं सोचा था कि दो देशों के बीच तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। रूस के अचानक हमले करने से पूरे यूक्रेन में तबाही मच गई है। लेकिन यूक्रेन ने भी रूस जैसे मजबूत देश का जबररदस्त मुकाबला किया है। यूक्रेन में मारे गए रूस के सेना का अब तक पुतिन ने कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि, इस हमले में अब तक 9 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो गई है। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस अपने मारे गए सैनिकों की संख्या छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि, रूस अपने मरे हुए सौनिकों को यूक्रेन से वापस नहीं ला रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की मिलिट्री अपने साथ एक चलता-फिरता शमशान घाट लेकर चल रही है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध के 10वें दिन यूक्रेन का बड़ा दावा, अब तक रूस के 10 हजार सैनिकों को किया ढेर, 269 टैंक भी किए तबाह

इसे मोबाइल क्रेमाटोरियम कहा जाता है जो एक मशीन के अंदर लगा होता है और इसमें लाशों को तुरंत जला दिया जाता है जिससे सैनिकों की लाश की काउंटिंग ना हो सके। कीव में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने भी दावा किया है कि, रूसी सैनिकों के साथ चलता-फिरता शमशान भी चल रहा है। जेलेंस्की ने इसे काफी अमानवीय बताया है। साथ ही कहा कि, रूस नहीं चाहता कि दुनिया को पता चले कि यूक्रेन जैसे कमजोर देश ने रूस को धुल चटा दी है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि, जो सैनिक मर रहे हैं, उन्हें तुरंत ही इन मशीनों में जला दिया जा रहा है। मारे गए इन सैनिकों के घरवालों को पता नहीं चल पाएगा कि वो मर चुके हैं और न ही उनके घरवाले उनका आखिरी बार चेहरा देख पाएंगे। जेलेंस्की ने बताया कि,यूक्रेन का इरादा मौत नहीं हैं वो केवल अपनी रक्षा कर रहे हैं। जेलेंस्की ने दावा करते हुए बताया है कि, यूक्रेन ने अब तक रूस के 9 हजार सैनिकों को मार गिराया है और करीब  30 रुसी जेट, 31 हेलीकॉप्टर, 217 टैंक, और 900 सैनिको को बंदी बना लिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़