युद्ध के 10वें दिन यूक्रेन का बड़ा दावा, अब तक रूस के 10 हजार सैनिकों को किया ढेर, 269 टैंक भी किए तबाह

russian ukraine war
प्रतिरूप फोटो

यूक्रेन ने दावा किया कि उनकी सेना ने अभी तक रूस के 10,000 सैनिकों को ढेर किया है। हालांकि यूक्रेन ने यह जानकारी नहीं दी कि उनके कितने सैनिक हताहत हुए हैं। इसके अलावा 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 2 जंगी जहाज, 269 टैंक, 60 फ्यूल टैंक, 409 कार, 3 यूएवी इत्यादि को तबाह किया है।

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच 10 दिन से युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि उनकी सेना ने अभी तक रूस के 10,000 सैनिकों को ढेर किया है। हालांकि यूक्रेन ने यह जानकारी नहीं दी कि उनके कितने सैनिक हताहत हुए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन ने रूस के 269 टैंकों को तबाह करने का भी दावा किया है। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में किया सीजफायर का ऐलान, संकट में फंसे लोगों को निकलने के लिए देगा जगह 

यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने अभी तक 10,000 रूसी सेना को ढेर किया है। इसके अलावा 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 2 जंगी जहाज, 269 टैंक, 60 फ्यूल टैंक, 409 कार, 3 यूएवी इत्यादि को तबाह किया है।

इसे भी पढ़ें: रूसी गोलाबारी से यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में लगी आग, जानें वास्तव में विश्व आपदा के कितने करीब हैं? 

यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर पर बनी सहमति

रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर पर सहमत हो गई है, ताकि वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों ने रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि मॉस्को यूक्रेनी बलों के साथ कुछ निकासी मार्गों पर सीजफायर के लिए सहमत हो गया है, ताकि नागरिकों को दक्षिण-पूर्व में रणनीतिक लिहाज से अहम बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा से सुरक्षित निकालने में मदद मिल सके। हालांकि, यूक्रेनी सेना की तरफ से अभी सीजफायर की कोई पुष्टि नहीं की गई है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि निकासी मार्ग कब तक खुले रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़