Ukraine के Kryvyi Rih में रूसी ड्रोन हमले से 14 लोगों की मौत, 121 घायल

मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में एक शॉपिंग सेंटर पर हुए रूसी ड्रोन हमले में 14 लोगों की जान चली गई और 121 लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार घायलों में 22 बच्चे भी शामिल हैं और इलाके में राहत अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि बचाव कार्य शुरू होते ही दूसरा प्रहार किया गया और इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया।
रूस के ड्रोन हमले में शुक्रवार को मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर स्थित एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह शहर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर है।
इसे भी पढ़ें: Patriot मिसाइलों की कमी से Ukraine की वायु रक्षा प्रणाली पर बढ़ा दबाव, हवाई हमलों में 14 की मौत
उन्होंने कहा कि पहले ड्रोन हमले से इलाके को निशाना बनाया गया और फिर बचावकर्मियों के राहत कार्य में जुटने के दौरान दूसरा हमला किया गया। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘इस तरह के हमले आतंकवादी कृत्यों से कम नहीं हैं।’’ स्थानीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने मृतकों की संख्या 14 बताई और कहा कि 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
अन्य न्यूज़














