मरियुपोल शहर में रूस दाग रहा ताबड़तोड़ मिसाइलें, एक प्लांट में छिपे 1 हजार से ज्यादा लोग; महिलाओं और बच्चों की जान खतरे में

Russia
Prabhasakshi
निधि अविनाश । Apr 19 2022 12:52PM

मारियुपोल शहर के नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए दावा किया कि प्लांट के आसपास रूस लगातार हमला कर रहा हैं। इस प्लांट में शरण ले रहे लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं-बच्चे हैं। यह जगह रूसी सैनिकों से पूरी तरह घिर चुका है और यूक्रेन के लोगों की भूख से मौत होती जा रही है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 50 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं। दुनिया के तमाम देशों के कड़े प्रतिबंध के बावजूद रूस हमलें करने से रूक नहीं रहा है। वहीं दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के बेहद महत्वपूर्ण शहर मरियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में 1 हजार से भी ज्यादा लोगों के छिपे रहने की जानकारी सामने आ रही है। मारियुपोल शहर के नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। वह दावा कर रहे है कि प्लांट के आसपास रूस लगातार हमला कर रहा हैं। इस प्लांट में शरण ले रहे लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जब से युद्ध शुरू हुआ है तभी से मारियुपोल के हालात खराब होते दिख रहे है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा भारत, 2+2 की बैठक के बाद बोले विदेश मंत्री- श्रीलंका-पाक पर भी हुई चर्चा

यह जगह रूसी सैनिकों से पूरी तरह घिर चुका है और यूक्रेन के लोगों की भूख से मौत होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के चीफ ने आशंका जताई है कि आने वाले हफ्तों में यूक्रेन के खिलाफ रूस हमले और भी तेज कर सकता है जिससे यूक्रेन के कई और हिस्सों को भी नुकसान पहुंचेगा। 15 अप्रैल को एक चेतावनी दी गई थी कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले करने से अन्य देशों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। युद्ध के बीच यूक्रेन के लोग बेहतर जीवन के लिए दूसरे देशों में शरण ले रहे है जिससे शरणार्थियों की संख्या भी बढ़ सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़