यूक्रेन पर अब बड़ा हमला कर सकता है रूस, अमेरिका ने किया बड़ा दावा

Russia

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने आगाह किया कि, रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इस सप्ताह यूक्रेन पर अपने क्षेत्र में अमेरिका के समर्थन से रासायनिक एवं जैविक हथियार प्रयोगशालाएं चलाने का आरोप लगाया था।

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने आगाह किया है कि रूस यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इससे पहले रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन में अवैध रासायनिक हथियार बनाए जा रहे हैं, जिसे व्हाइट हाउस ने खारिज किया था। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इस सप्ताह यूक्रेन पर अपने क्षेत्र में अमेरिका के समर्थन से रासायनिक एवं जैविक हथियार प्रयोगशालाएं चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि अपने आरोप के पक्ष में उन्होंने कोई सबूत मुहैया नहीं कराए थे।

इसे भी पढ़ें: रूस-क्रेन जंग के बीच तेल की कीमतें छू रही आसमान, बाइडेन ने खाड़ी देशों के मुखियाओं को कॉल मिलाया, सऊदी अरब- UAE ने फोन तक नहीं उठाया

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के रूस के इन आरोपों को ‘बेतुका’ बताया और कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ सामूहिक विनाश के इस प्रकार के हथियार संभवत: स्वयं इस्तेमाल करने का आधार बनाने के लिए यह आरोप लगा रहा है। साकी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘यह यूक्रेन पर पूर्व नियोजित, अकारण और अनुचित हमले को सही ठहराने की कोशिश करने के लिए रूस की एक स्पष्ट चाल है।’’ पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को रूस के दावे को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ करार दिया। एक रूसी पत्रकार द्वारा इन दावों के बारे में सवाल किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘इस समय इन रिपोर्ट या इस प्रकार की प्रयोगशालाओं संबंधी इन आरोपों की पुष्टि करने वाली कोई सूचना नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़