यूक्रेनी राष्ट्रपति ने वीडियो जारी कर रूस के दावों को किया खारिज, कहा- मैं कीव में हूं और जंग जीतने तक यहीं रहूंगा

Volodymyr Zelensky
प्रतिरूप फोटो

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हम सब जमीन पर हैं। हम सभी काम कर रहे हैं। हर कोई वहीं है जहां उन्हें होना चाहिए। मैं कीव में हूं। मेरी टीम मेरे साथ है। क्षेत्रीय रक्षा जमीन पर है। सैनिक पदों पर हैं। डॉक्टर, बचाव दल, ट्रांसपोर्टर , राजनयिक, पत्रकार... हर कोई युद्ध में है।

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच करीब दो हफ्तों से युद्ध चल रहा है और युद्धविराम की कोशिशों को लेकर दोनों मुल्कों के बीच वार्ता भी हो रही है लेकिन रूस ने सशर्त युद्ध रोकने की बात कही है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़कर भागने के सभी रूसी दावों को खारिज करते हुए एक वीडियो जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध छेड़ सबसे ज्यादा बैन झेलने वाला देश बना रूस, क्या पुतिन को सता रहा है तख्तापलट का डर? 

जेलेंस्की ने कहा कि हम सब जमीन पर हैं। हम सभी काम कर रहे हैं। हर कोई वहीं है जहां उन्हें होना चाहिए। मैं कीव में हूं। मेरी टीम मेरे साथ है। क्षेत्रीय रक्षा जमीन पर है। सैनिक पदों पर हैं। डॉक्टर, बचाव दल, ट्रांसपोर्टर , राजनयिक, पत्रकार... हर कोई युद्ध में है। हम सभी अपनी जीत में अपना योगदान दे रहे हैं, जो निश्चित रूप से हासिल होगी।

जेलेंस्की ने वीडियो में अपनी खिलाड़ी के बाहर का नजारा दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने गोरोडेत्स्की हाउस को भी दिखाया, जो एक ऐतिहासिक इमारत है। यह इमारत जेलेंस्की के कार्यालय के दूसरी तरफ है। वीडियो को खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने यह वीडियो उस वक्त जारी किया जब यह अफवाह चल रही है कि वो अपने परिवार के साथ पोलैंड भाग गए हैं।

कब शुरू हुआ युद्ध ?

दोनों देशों के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था। जिसे करीब दो हफ्ते हो गए हैं। तब से अब तक रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों में कब्जा कर लिया है और धीरे-धीरे राजधानी कीव में भी कब्जे की कोशिश हो रही है। लेकिन कुछ वक्त पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि वो यूक्रेन पर कब्जा नहीं करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने वहां की सेना से तख्तापलट करने का भी आह्वान किया था। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन मामले पर सावधानी से कदम आगे बढ़ा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारी देश चीन 

11 हजार से अधिक रूसी सैनिक हुए ढेर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया कि दो हफ्ते से चल रहे युद्ध में करीब 11,000 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। इस दौरान खारकीव के पास एक रूसी जनरल की भी मौत हुई है। रूसी जनरल की मौत का दावा यूक्रेन की सैन्य खुफिया विभाग ने किया है। कहा जा रहा है कि युद्ध में मरने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में रूसी जनरल रूस के दूसरे वरिष्ठ कमांडर थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़