सरहद के 'जाल' में फंसे मछुआरे, पाक जेल से आज 200 लोगों के दूसरे जत्थे को किया जाएगा रिहा

fishermen
Creative Common
अभिनय आकाश । Jun 1 2023 4:46PM

पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने वाले भारतीय मछुआरों का यह दूसरा जत्था है। मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

पाकिस्तान की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 200 भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को आज कराची की जिला जेल मालिर से रिहा किया जाएगा। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने वाले भारतीय मछुआरों का यह दूसरा जत्था है। मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए होगी बड़ी राहत, WTC Final से बाहर होने के बावजूद भी ICC देगा इतने लाख रुपए

12 मई को मलिर जेल से 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। शुरुआत में पहले बैच में भी 200 को रिलीज किया जाना था। लेकिन उनमें से दो की रिहाई के कुछ दिन पहले ही जेल में मौत हो गई - 6 मई को जुल्फिकार और 9 मई को सोमा देवा। रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों काफी समय से अस्वस्थ थे। 100 भारतीय मछुआरों के तीसरे जत्थे को संभवत: 3 जुलाई को रिहा किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़