श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के मछुआरों पर किया हमला

sri-lankan-navy-attacked-tamil-nadu-fishermen
[email protected] । Nov 19 2019 5:05PM

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि मछुआरे सोमवार शाम को इस द्वीप से 540 नावों में समुद्र में मछली पकड़ने उतरे थे। जब वे कच्चातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तब श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारी वहां आए और उन्होंने पहले हमला किया फिर मछुआरों को भगा दिया।

रामेश्वरम। मछुआरों के एक नेता ने मंगलवार को यहाँ कहा कि तमिलनाडु के दो हजार से अधिक मछुआरों को कच्चातीवु द्वीप पर मछली पकड़ते समय कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना ने खदेड़ कर भगा दिया। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि मछुआरे सोमवार शाम को इस द्वीप से 540 नावों में समुद्र में मछली पकड़ने उतरे थे। जब वे कच्चातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तब श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारी वहां आए और उन्होंने पहले हमला किया फिर मछुआरों को भगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी हमले में माली के 24 सैनिकों की मौत, 17 जिहादी मारे गए: सेना

सेसुराजा ने कहा कि बीस नावों के जाल को भी फाड़ दिया गया और बिना मछली पकड़े ही मछुआरों को लौटने पर विवश किया गया। उन्होंने केंद्र से इस मामले पर नवनिर्वाचित श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया से बात करने का आग्रह किया। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास पूरी तरह से खत्म करना चाहिए: उत्तर कोरिया

 इस महीने की शुरुआत में यहाँ से तीन हजार मछुआरों को कच्चातीवु द्वीप पर मछली पकड़ते समय कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा खदेड़ कर भगा दिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़