अमेरिका के Gunतंत्र की कहानी, जहां हर नागरिक को है बंदूक रखने का अधिकार

Us gun
अभिनय आकाश । Apr 13 2022 10:31PM

अमेरिका का संविधान अपने हर नागरिक को बंदूक रखने का अधिकार देता है। जितनी आसानी से फल और सब्जियां मिलती हैं आप दुकान पर चाहिए और अपनी मनपसंद गन खरीद सकते हैं। इसका नतीजा यह है कि पिछले 50 सालों में अमेरिका में 14 लाख से ज्यादा लोग बंदूक के जरिए होने वाली हिंसा में मारे गए।

यूक्रेन रूस जंग और तीसरे विश्वयुद्ध की आहट के बीच बीते दिनों अमेरिका में बड़ा हमला हुआ। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मेट्रो स्टेशन पर हुई फायरिंग में 16 लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने 33 राउंड फायरिंग की जिसमें 8 लोग घायल हो गए जबकि बाकी लोग भगदड़ की वजह से जख्मी हुए। कुछ लोग इसे आतंकी घटना कह रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक आतंकी घटना के सबूत नहीं मिले हैं और हर एक एंगल से जांच की जा रही है। संदिग्ध की तलाश भी जारी है।
अमेरिका में हर नागरिक को बंदूक रखने का अधिकार
अमेरिका का संविधान अपने हर नागरिक को बंदूक रखने का अधिकार देता है। जितनी आसानी से फल और सब्जियां मिलती हैं आप दुकान पर चाहिए और अपनी मनपसंद गन खरीद सकते हैं। इसका नतीजा यह है कि पिछले 50 सालों में अमेरिका में 14 लाख से ज्यादा लोग बंदूक के जरिए होने वाली हिंसा में मारे गए।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा भारत, 2+2 की बैठक के बाद बोले विदेश मंत्री- श्रीलंका-पाक पर भी हुई चर्चा

बंदूक की संस्कृति का इतिहास
अमेरिका में बंदूक की संस्कृति उस जमाने से है जब वहां पर ब्रिटिश शासन था। तब आकर पुलिस कोई स्थाई सुरक्षा बल नहीं था। लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद ही करनी पड़ती थी। लोगों को कहा गया कि आप अपने हथियार खरीद लीजिए और अपने और अपने परिवार की रक्षा स्वयं कीजिए। 19वीं शताब्दी तक अमेरिका को यह समझ आ गया कि गन कल्चर कभी शांति को स्थापित नहीं होने देगा। लेकिन बंदूक बनाने वाले लॉबी और कुछ नेताओं के दबाव में कभी भी इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बन पाया। आज अमेरिका में हर दिन इसकी वजह से औसतन 100 लोग मारे जाते हैं। लोग बाजार से सामान की तरह गन खरीदते हैं और फिर इससे हत्या कर देते हैं।
अमेरिकी नागरिक अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था से असंतुष्ट

अमेरिका में कई संगठन हैं जो विदेशों में मानवाधिकारों के लिए काम करते हैं। इसके अलावा, वे कुछ देशों को "वहां मानव अधिकार सुनिश्चित करने" के लिए धन भी भेजते हैं। हालाँकि, 2019 में एक ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे से पता चलता है कि अमेरिका में 59% लोग अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। जबकि भारत में केवल 26% लोग ही ऐसा महसूस करते हैं।

 नागरिकों से ज्यादा बंदूक

2015 में वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में जनसंख्या से ज्यादा तो बंदूकें हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि जहां 2013 में अमेरिका की जनसंख्या 31 करोड़ 70 लाख थी, वहीं आम नागरिकों के पास बंदूकों की संख्या उससे ज्यादा यानि 35 करोड़ 70 लाख थी। बंदूक की इतनी ज्यादा तादाद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका में गन को हासिल करना नागरिकों के लिए बहुत मुश्किल काम नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़