चीन की सैन्य गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करने के लिए ताइवान ने भारत का किया शुक्रिया

Tsai Ing-wen
common creative
निधि अविनाश । Aug 14 2022 5:27PM

ताइवान की सरकार ने भारत समेत 50 देशों पर आभार व्यक्त किया और कहा कि ताइवान शांति से चीन के सैन्य खतरों का जवाब देगा, ताइवान की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़ता से रक्षा करेगा, और लोकतंत्र और स्वतंत्रता की अग्रिम पंक्ति की रक्षा करेगा।

ताइवान ने उस सभी देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के हालिया सैन्य अभ्यास के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है। बता दें कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान की राजधानी का दौरा करने के बाद गुस्से में चीन ने ताइवान के सीमा के पास अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था।

इसे भी पढ़ें: Egypt के चर्च में लगी भीषण आग, 41 लोगों की हुई मौत, राष्ट्रपति ने की संवेदना व्यक्त

ताइवान ने कहा कि वह दुनिया भर के देशों के साथ दोस्ती बनाने और संबंध बनाए रखने का हकदार है। ताइवान "वन-चाइना" सिद्धांत की धोखाधड़ी और खाली झूठ को खारिज करता है।

ताइवान ने कहा "हम सभी देशों से आग्रह करते हैं कि वे स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से लोकतांत्रिक ताइवान के समर्थन में बोलना जारी रखें, ताकि नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखी जा सके।"
ताइवान की सरकार ने भारत समेत 50 देशों पर आभार व्यक्त किया और कहा कि ताइवान शांति से चीन के सैन्य खतरों का जवाब देगा, ताइवान की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़ता से रक्षा करेगा, और लोकतंत्र और स्वतंत्रता की अग्रिम पंक्ति की रक्षा करेगा।

इसे भी पढ़ें: ‘घबराइए मत, अगला नंबर आपका है', हैरी पॉटर की लेखिका Jk Rowling को मिली जान से मारने की धमकी

ताइवान की सरकार अमेरिका, जापान और भारत सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले देशों के साथ घनिष्ठ संचार और समन्वय बनाए रखते हुए अपनी आत्मरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगी ताकि संयुक्त रूप से नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को संरक्षित किया जा सके।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़