क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ! व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से बोले- मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन की सत्ता को आतंकवादी, नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह के रूप में वर्णित भी किया है।
कीव। यूक्रेन पर रूसी सैनिकों का हमला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से सत्ता को अपने हाथों में लेने का आह्वान किया। रूस एक तरफ यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना से सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए कह रहा है। बता दें कि रूसी सैनिक राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं। इसके कई साक्ष्य सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें: युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस, सामने रखी यह शर्त
यूक्रेन में अफरातफरी का माहौल है, वहां के लोग डरे हुए हैं और धीरे-धीरे खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा में जरूरत आने वाली चीजों की कमी भी होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन की सत्ता को आतंकवादी, नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह के रूप में वर्णित भी किया है।
#UPDATE Russian President Vladimir Putin on Friday called on the Ukrainian army to overthrow the country's leadership whom he described in a televised address as "terrorists" and "a gang of drug addicts and neo-Nazis" pic.twitter.com/eFTPYcoO5n
— AFP News Agency (@AFP) February 25, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य कीव में राष्ट्रपति के मुख्यालय से लगभग 800 मीटर दूर धमाकों की आवाज सुनी गई है। कीव में द्निप्रो नदी के पूर्वी हिस्से में स्थित बहुमंजिला इमारत भी गोलाबारी के चलते क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि कीव में यूक्रेनी सैनिक बख्तरबंद वाहनों में चौकसी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का प्लान तैयार ! रोमानिया और हंगरी के उड़ान भरेगा विमान: सूत्र
1000 रूसी सैनिक मारे गए
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमारी सेना ने अब तक रूस के तकरीबन 1000 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी थी कि अब तक 10 सैनिक समेत 137 लोग मारे गए हैं।
अन्य न्यूज़