Kill लिस्ट तैयार कर रहे तालिबानी लड़ाके, जिस्म फिरोशी का धंधा कर रही अफगान महिलाओं को ढूंढने में जुटे

Taliban fighters
निधि अविनाश । Sep 3 2021 4:46PM

एक हिंदी मीडिया चैनल में छपी खबर के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों को कई ऐसे वीडियो हाथ लगे हैं जिनमें अफगान सेक्स वर्कर्स दूसरे देशों के पुरूषों के साथ संबंध बनाते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे वीडियो के बाद अब तालिबान इन महिलाओं की पहचान में जुट गई है।

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान उन सभी लोगों को अपना निशाना बना रहा है जो उसकी नजर में इस्लाम विरोधी हैं। सत्ता पर अपने पैर जमाने के बाद अब तालिबान ने कई नियमों को लागू करने का फैसला किया है। बता दें कि अब तालिबानी लड़ाकों ने अब एडल्ट साइट्स को ढूंढना शुरू कर दिया है जिससे उनमें काम कर सभी माहिलाओं का पकड़ा जा सके और कड़ी सजा दी जा सके। अफगानिस्तान में जिस्म फिरोशी का धंधा कर रही उन सभी महिलाओं की तालिबान लिस्ट तैयार कर रहा है और इस लिस्ट को किल लिस्ट का नाम दिया है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के दावे को नॉर्दन एलायंस ने किया खारिज, 40 को ढेर करने के बाद अहमद मसूद बोले- गुलामी हमारे स्वभाव में नहीं

एक हिंदी मीडिया चैनल में छपी खबर के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों को कई ऐसे वीडियो हाथ लगे हैं जिनमें अफगान सेक्स वर्कर्स दूसरे देशों के पुरूषों के साथ संबंध बनाते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे वीडियो के बाद अब तालिबान इन महिलाओं की पहचान में जुट गई है। बता दें कि, पिछले शासन में भी तालिबान ऐसी महिलाओं को सावर्जनिक मौत की सजा सुना देते थे या अपने मजे के लिए रख लेते थे। जिस्म फिरोशी के धंधे में शामिल होने वाली महिलाओं का या ता सिर काट दिया जाता था या पत्थर मारा जाता था। इसके अलावा महिलाओं को लटकाया जाता था नहीं तो तालिबान लड़ाकों से सामूहिक रेप कराया जाता है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में अपना कामकाज बहाल करेगी वेस्टर्न यूनियन : तालिबान

तालिबान को मिले कई वीडियो में महिलाओं का ठिकाना साफ दिखाई दे रहा है जिससे ऐसी महिलाएं अब खतरे में आ गई है। जिस्म फिरोशी का धंधा करने वाली अफगान महिलाओं पर अब तालिबानियों का खतरा काफी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि, तालिबानी प्रॉस्टिट्यूशन में शामिल महिलाओं की लिस्ट तैयार कर रहा है, जैसे ही लिस्ट बन जाएगी तालिबान ऐसी  महिलाओं को खोजकर सजा देगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़