चुपके से तुर्किए पहुंचे तारिक रहमान, भारत का न्यौता ठुकराने का नतीजा महंगा पड़ेगा!

Tariq
ANI
अभिनय आकाश । Nov 12 2026 12:20PM

तारिक रहमान भारत का न्योता नजरअंदाज कर चीन, पाकिस्तान और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत कर रहे हैं। हालिया तुर्की दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति एर्दोगन से बायरकतार ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम पर बातचीत की। घरेलू आर्थिक संकट की अनदेखी करते हुए वह पाकिस्तान की राह पर चलकर सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटे हैं।

तारिक रहमान फिलहाल फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक चार देशों का वह दौरा कर चुके थे। पांचवें देश अभी फिलहाल तुर्की में पहुंचे हैं बातचीत करने के लिए। बहुत सारे समझौते वहां पर एर्दोगन के साथ हुए हैं। ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है। लेकिन जरूरी बात यह है कि भारत दो बार न्योता तारिक रहमान को दे चुका है, लेकिन भारत वह नहीं आए हैं। अब वो उन्हीं देशों के साथ जाकर मुलाकात कर रहे हैं जो हमेशा से भारत के खिलाफ रहे हैं। वो चीन की यात्रा हो, वो पाकिस्तान से मुलाकात हो या फिर मौजूदा वक्त में वो तुर्की के पास जाना हो। वहां ड्रोन, मिसाइल्स, एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की बात करना हो। इससे पहले खबर यह भी आई थी कि मक्का पैक्ट में भी शामिल होना चाहता है बांग्लादेश। 

इसे भी पढ़ें: तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद
मक्का पैक्ट में कौन है? 


सऊदी अरब है, पाकिस्तान है और आपका तुर्की है। इन्हीं देशों के साथ अब वो लगातार मुलाकात कर रहा है और जरूरी बात यह है कि अपनी सैन्य ताकत को वो बढ़ा रहा है। चीन के साथ मिलकर वो लाल मुनीर हाट एयर बेस जो है, भारतीय सीमा से लगभग 12-15 किलोमीटर दूर उसको वो उस पर ड्रोंस वहां रखे जा रहे हैं, रडार्स वहां रखे जा रहे हैं, एयर डिफेंस सिस्टम वहां रखा जा रहा है, मिसाइलें वहां रखी जा रही हैं, फाइटर जेट्स वहां पर तैनात हो रहे हैं। चीन से फाइटर जेट खरीदने की भी बात तारिक रहमान कर रहे हैं। पाकिस्तान से भी हथियार खरीदने की वो बात कर रहे हैं। मतलब जिस रास्ते पर पाकिस्तान चल रहा है, उसी रास्ते पर तारिक रहमान चलने की कोशिश कर रहे हैं। अब पाकिस्तान तो एक तरीके से कहें कि बर्बाद मुल्क है। पाकिस्तान के यहां खाने की जो है समस्या बहुत बड़ी है। खाने के दाने वहां पर नहीं है, लेकिन वो अपना जो रक्षा बजट है या फिर कहें कि हथियारों के जखीरे को लगातार बढ़ाने में लगा हुआ है। ठीक वही काम तारिक रहमान कर रहे हैं। बांग्लादेश में सड़कों पर लोग हैं। सड़कों पर लोग हैं और वो कह रहे हैं कि हमारी तनख्वाहें बढ़ा दीजिए मालिक। हमसे जो है जीवन यापन नहीं हो रहा है लेकिन तारिक रहमान उस पर ध्यान देने की बजाय वो दौरे फिलहाल कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Antalya में COP31 सम्मेलन शुरू, पुराने वादे पूरे करने पर रहेगा जोर
तुर्की का दौरा क्या कुछ कहता है 


तारिक रहमान आप पाकिस्तान के नक्शे कदम पर हैं। पाकिस्तान जिस तरह भारत विरोधी देशों के साथ गलबहियां करता है तारिक रहमान भी बिल्कुल वैसा कर रहे हैं। वो कभी चीनी राष्ट्रपति से मिलने बीजिंग पहुंच जाते हैं तो कभी तुर्की के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करते हैं जिसमें डिफेंस डील पर बात की जाती है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से तुर्की के अंतालिया में द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक में वैसे तो बैठक ये 30 मिनट चली है और इसमें कहा गया कि ये पर्यावरण के मुद्दे पर, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर ये बैठक का आयोजन इसका किया गया लेकिन यहां पर जो अंदर की बातें हैं वो कुछ और नजर आई हैं। एयर डिफेंस सिस्टम और बायर कतार ड्रोन पर बातचीत दोनों देशों की हुई है। तुर्की के पास ड्रोन की एक बहुत बेहतरीन शानदार टेक्नोलॉजी है। इस बारे में कोई शक नहीं है। बहुत सारे देश हैं जो इसके साथ इससे ड्रोन खरीदते हैं। तुर्की पहले ही पाकिस्तान के साथ मजबूत रक्षा संबंध बना चुका है और अब वो बांग्लादेश के साथ भी रक्षा संबंध का विस्तार कर रहा है। 


क्या-क्या यहां पर डील्स करने की बात हुई


एर्दोगन के खलीफा बनने की रणनीति भी हो सकती है और रणनीति ये चीन की भी हो सकती है। एक तरफ चीन भारत का दुश्मन है, पाकिस्तान भारत का दुश्मन है और तीसरी तरफ जो बांग्लादेश बैठा है उसे भी भारत का दुश्मन लगातार बनाने की तैयारी है। इस साल जुलाई में बांग्लादेशी सेना प्रमुख वकार उस जमान पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर तुर्की गए थे। उन्होंने तुर्की की कई हथियार फैक्ट्रियों का भी दौरा किया था। तुर्की और बांग्लादेश हर साल विदेश मंत्रियों की बैठक करने और दोनों देशों के बीच रक्षा स्तर के पर सलाह देने के लिए सहमत हुए हैं। इससे पहले इसी साल जून में तुर्की के विदेश मंत्री ढाका के दौरे पर आए थे जहां उन्होंने तारिक रहमान और अपने बांग्लादेशी समकक्ष से मुलाकात की थी। इस यात्रा के बाद दोनों पक्षों ने रक्षा और विदेश मामलों पर एक मंत्री स्तरीय संयुक्त समिति बनाने की घोषणा की है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़