International Highlights: चीनी महिला एस्ट्रोनॉट ने रचा इतिहास, खुद की वायुसेना बनाएगा तालिबान, पढ़िए अन्य प्रमुख घटनाओं के बारे में

International Highlights

अंतरिक्षयात्री वांग यपिंग ने सोमवार को अंतरिक्ष में चलनेवाली पहली चीनी महिला की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के सभी प्रांतों पर कब्जा करने के करीब तीन महीने बाद तालिबान ने अब अपनी वायुसेना स्थापित करने का मन बनाया है।

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। अंतरिक्षयात्री वांग यपिंग ने सोमवार को अंतरिक्ष में चलनेवाली पहली चीनी महिला की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के सभी प्रांतों पर कब्जा करने के करीब तीन महीने बाद तालिबान ने अब अपनी वायुसेना स्थापित करने का मन बनाया है। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को...

एस्ट्रोनॉट वांग यापिंग ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली बनीं पहली महिला

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार दोनों अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल ‘तियान’ से बाहर निकले और सोमवार तड़के साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की और फिर सफलतापूर्वक स्टेशन लौट आए। चाइना मेन्ड स्पेस एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चीन के अंतरिक्ष इतिहास में ऐसा पहली बार था जब एक महिला अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की। चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था।

तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा ड्रैगन, 2049 तक खुद को बनाना चाहता है वर्ल्ड क्लास

अपने नापाक इरादों के लिए जाने जाना वाला देश 'चीन' अब अपनी सेना को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसका खुलासा पेंटागन की एक हालिया रिपोर्ट से हुआ है। आपको बता दें कि चीन अपनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का आधुनिकिकरण 2035 तक करने और साल 2049 तक उसे वर्ल्ड क्लास बनाने की कोशिशों में जुटा हुआ है।

अफगानी धरती पर कब्जा करने वाला तालिबान बनाने जा रहा खुद की वायुसेना, क्या ISIS-K पर होगी जवाबी कार्रवाई?

अफगानिस्तान के सभी प्रांतों पर कब्जा करने के करीब तीन महीने बाद तालिबान ने अब अपनी वायुसेना स्थापित करने का मन बनाया है। आपको बता दें कि तालिबान के पास खासा मात्रा में अमेरिकी विमान मौजूद है और उन्होंने पहले ही अपने लड़ाकों को एक-स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए विमानों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

UAE में नया कानून लागू, अब गैर मुस्लिम भी अपने रीति-रिवाजों से कर सकेंगे शादी

संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे गैर मुस्लिमों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि UAE सरकार ने गैर मुस्लिम लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब मुस्लिम से अलग धर्म के लोग यानि कि गैर-मुस्लिम लोग अपने रीति-रिवाज के साथ शादी कर पाएंगे। इसके लिए UAE सरकार एक कानून तैयार करने जा रहा है।स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, अबू धाबी में रह रहे गैर मुस्लिमों को अब नए नागरिक कानून के तहत शादी, तलाक और बच्चे गोद लेने की अनुमित देगा। इससे पहले देश में शरिया कानून लागू था और इसी कानून के तहत ही शादी या निकाह की जा सकती थी।

6 फ़िलिस्तीनी अधिकार कार्यकर्ताओं के फोन हुए हैक, NSO स्पाइवेयर का हुआ इस्तेमाल

सुरक्षा शोधकर्ताओं ने सोमवार को खुलासा किया कि कुख्यात इजरायली ‘हैकर-फॉर-हायर’ (जानकारी चुराने के लिये किराये पर उपलब्ध) कंपनी एनएसओ ग्रुप के स्पाइवेयर छह फलस्तीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन में पाए गए थे, इनमें आधे ऐसे समूहों से जुड़े थे, जिनके इजरायल के रक्षा मंत्री ने विवादास्पद रूप से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का दावा किया था। यह फलस्तीनी कार्यकर्ताओं के सैन्य-ग्रेड पेगासस स्पाइवेयर द्वारा निशाने पर होने का पहला ज्ञात उदाहरण है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़