अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए ‘बड़े शुल्क’ पर ट्रंप ने की आलोचना

trump-again-goes-after-india-on-trade-says-it-slaps-big-tariffs-on-american-products

ट्रंप ने रविवार को विस्कोंसिन राज्य के ग्रीन बे शहर में रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देश पिछले कई सालों से अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए ‘बड़े शुल्क’ की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका के कागज के उत्पादों तथा प्रसिद्ध हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर काफी ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊंचे शुल्कों की वजह से अमेरिका को भारत, चीन और जापान जैसे देशों से अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के साथ बहुपक्षीय नहीं, अकेले बातचीत चाहते हैं ट्रंप: अमेरिकी अधिकारी

ट्रंप ने रविवार को विस्कोंसिन राज्य के ग्रीन बे शहर में रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देश पिछले कई सालों से अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को ‘शुल्कों का राजा’ कहते रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत कई वर्षों से काफी ऊंचा शुल्क लगा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान अपने तेल के बिक्री और खरीदारों की तलाश जारी रखेगाः जावद जरीफ

अपने समर्थकों की नारेबाजी के बीच ट्रंप ने कहा कि कई देशों से चीन, जापान और भारत जैसे देशों की वजह से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। आप किसी भी देश का नाम लें, हमें नुकसान हुआ है, लेकिन आगे हम नुकसान नहीं सहेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी कागज के उत्पादों पर अमेरिका से काफी ऊंचा शुल्क वूसला जा रहा है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़