7 नहीं...भारत-पाकिस्तान के बीच गिरे फाइटर जेट्स पर फिर पलटे ट्रंप, जानें अब क्या नया दावा कर दिया

Trump
ANI
अभिनय आकाश । Nov 6 2025 12:18PM

सबसे पहले उन्होंने दावा किया था कि तीन विमान गिरे थे। फिर उन्होंने कहा था कि पांच विमान गिरे थे। फिर उन्होंने सात विमानों के गिरने का दावा किया था और अब तो उन्होंने यह आंकड़ा आठ विमानों पर पहुंचा दिया। मतलब 3 महीने में चार से पांच बार यह आंकड़े ट्रंप ने अपनी सहूलियत के हिसाब से बदल दिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लेकिन इस बार दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने जो दावा किया औरउसके साथ जो आंकड़े बताए वो गौर करने वाले हैं। दरअसल इस बार उन्होंने अपने बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो झड़प हुई थी उसमें आठ विमान गिरे थे। आपको बता दें पिछले तीन महीनों में ट्रंप ने बार-बार इन आंकड़ों को बदला है। सबसे पहले उन्होंने दावा किया था कि तीन विमान गिरे थे। फिर उन्होंने कहा था कि पांच विमान गिरे थे। फिर उन्होंने सात विमानों के गिरने का दावा किया था और अब तो उन्होंने यह आंकड़ा आठ विमानों पर पहुंचा दिया। मतलब 3 महीने में चार से पांच बार यह आंकड़े ट्रंप ने अपनी सहूलियत के हिसाब से बदल दिए।

इसे भी पढ़ें: युद्ध तो होगा...शांति वार्ता से पहले पाक मंत्री की तालिबान को एक्शन की खुली धमकी

ट्रम्प का दावा, 8 विमान मार गिराए गए

मियामी में अमेरिका बिज़नेस फ़ोरम को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने अब दावा किया कि 7-10 मई के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आठ विमानों को मार गिराया गया था। आप जानते हैं, मैं उन दोनों (भारत और पाकिस्तान) के साथ एक व्यापार समझौते पर काम कर रहा था और फिर मैंने एक अख़बार के पहले पन्ने पर पढ़ा मैंने सुना कि वे युद्ध करने जा रहे हैं। सात विमान मार गिराए गए, और आठवाँ विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुल मिलाकर आठ विमान मार गिराए गए। पिछले कुछ महीनों में ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान विवाद सुलझाने का दावा 60 से ज़्यादा बार दोहराया है और अलग-अलग संख्या में लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। हालाँकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दोहा में चीन के उपराष्ट्रपति हान से मुलाकात की

ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि उनके हस्तक्षेप ने ही भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका। पाकिस्तान ने ट्रंप के अहं को संतुष्ट करने के लिए उनके इशारे पर काम किया है, जबकि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों का पुरज़ोर खंडन करते हुए कहा है कि युद्धविराम सीधे संपर्क के ज़रिए हुआ था। ट्रंप ने कहा कि मैंने बोला यह युद्ध है और वे इसमें लगे हुए हैं। और वे दो परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। मैंने कहा कि जब तक आप शांति के लिए सहमत नहीं होते, मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करूँगा। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों ने कहा बिल्कुल नहीं। मैंने कहा आप परमाणु शक्ति संपन्न हैं। मैं आपके साथ व्यापार नहीं कर रहा हूँ। अगर आप आपस में युद्धरत हैं, तो हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। 

उन्होंने दावा किया कि 24 घंटे के भीतर ही उन्हें भारत और पाकिस्तान से युद्धविराम समझौते के बारे में फ़ोन आया। मैंने कहा धन्यवाद। चलो व्यापार करते हैं। ट्रम्प ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा क्या यह बढ़िया नहीं है? टैरिफ़ ने ऐसा किया। टैरिफ़ के बिना, यह कभी नहीं होता।

All the updates here:

अन्य न्यूज़