NATO को रगड़ा, इटली का उड़ाया मजाक, स्टार्मर की दिखा दी हैसियत, अलग मूड में नजर आए ट्रंप

NATO
AI Image
अभिनय आकाश । Jun 23 2026 7:22PM

कीर स्टार्मर को लेकर उन्होंने कहा कि जब हमने उन्हें टेस्ट करने के लिए यह कहा कि आओ इस युद्ध में हमारा साथ दो तो केर स्टार्मर ने कहा कि आप युद्ध जीत जाएंगे तो हम आपके साथ खड़े हो जाएंगे। कमोबेश सिर्फ यह रवैया कि स्टार्मर का नहीं था बल्कि इटली से लेकर तमाम देशों तक ने उनका साथ देने से इंकार किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिसके पीछे पड़ जाते हैं उसका क्या हश्र करते हैं यह तो आप बखूबी जानते हैं। उस व्यक्ति का मजाक उड़ाना हो, उस संस्थान की खिल्लियां उड़ानी हो, इससे ट्रंप कभी पीछे नहीं हटते।  यही हाल उन्होंने अब एक तरफ जहां ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर का किया है, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलिनी का किया है, तो दूसरी तरफ वो नाटो के पीछे भी हाथ धोकर पड़ गए हैं। ईरान मामले में नाटो ने जिस तरह से अमेरिका का साथ देने से इंकार किया, उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्रिगर कर दिया है। और यही वजह है कि गाहे बगाहे उन्हें कोई भी मौका मिलता है, वह नाटो हो या ब्रिटेन पीएम हो या फिर इटली की पीएम हो। उसका मजाक उड़ाने से वो पीछे नहीं हटते। 

इसे भी पढ़ें: ईरान को अमेरिका का सम्मान करना सीखना होगा, ट्रंप की नई नसीहत

 अब एक बार फिर कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिप्पणी की है और उन्होंने कहा है कि कीर स्टार्मर कोई चर्चिल नहीं है। और तो और उन्होंने यह भी कह दिया कि कीर स्टार्मर ने हमारा साथ देने की जगह पर ऐसी भद्दी बात बोली कि उसका कोई सर पैर ही नहीं था। कीर स्टार्मर को लेकर उन्होंने कहा कि जब हमने उन्हें टेस्ट करने के लिए यह कहा कि आओ इस युद्ध में हमारा साथ दो तो केर स्टार्मर ने कहा कि आप युद्ध जीत जाएंगे तो हम आपके साथ खड़े हो जाएंगे।  कमोबेश सिर्फ यह रवैया कि स्टार्मर का नहीं था बल्कि इटली से लेकर तमाम देशों तक ने उनका साथ देने से इंकार किया।

इसे भी पढ़ें: Iran-US में लेबनान पर बनी बात? 60 दिन का प्लान हो गया तैयार

इस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज है। हाल में पीट हेक्सेथ ने भी एक बैठक में हिस्सा लिया तो नाटो 3.0 बनाने की बात कह दी। यानी कि भागीदारी का हिसाब किताब होगा। अमेरिका ताकत लगाएगा तो उसके बदले में वह पैसा वसूलेगा। इसके अलावा अब प्लानिंग यह भी है कि अमेरिका नाटो से अपने सैनिक साझेदारी को कम करेगा और अपने सैनिकों की संख्या भी घटाएगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में अब नाटो के साथ अमेरिका की लड़ाई सड़क पर दिखाई देने लगी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़