सिडनी में दो किशोरों पर आईएस हमले की साजिश का आरोप

[email protected] । Oct 13 2016 2:24PM

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पुलिस ने 16 वर्षीय दो किशोरों को गिरफ्तार किया और दोनों पर आज चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह की ओर से आतंकवादी हमला करने की साजिश रचने का आरोप लगा।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पुलिस ने 16 वर्षीय दो किशोरों को गिरफ्तार किया और दोनों पर आज चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह की ओर से आतंकवादी हमला करने की साजिश रचने का आरोप लगा। पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों ने हमले की साजिश के तहत एक-एक चाकू खरीदा था। न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस उपायुक्त कैथरीन बर्न ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी उपनगर बैंकस्टोन में संघीय राज्य के संयुक्त आतंकवाद निरोधी दल ने दोनों किशोरों को बुधवार को उस वक्त गिरफ्तार किया जब इंडोनेशिया में चरमपंथी बम हमले की 14वीं बरसी पर देश में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इस हमले में 202 लोग मारे गए थे जिनमें 88 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे।

बर्न ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ समय से दोनों किशारों को लेकर चिंतित थी और संभवत: चरमपंथियों के साथियों ने इन्हें कट्टरपंथी बनाया था। बर्न ने बताया कि दोनों ने बैंक्सटाउन गन शॉप से दो ‘‘चाकू’’ खरीदे थे और फिर एक मुस्लिम प्रार्थना हॉल के पास से बस पकड़ी थी, वहीं उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बहरहाल पुलिस उनके नियत लक्ष्य के बारे में नहीं जानती लेकिन हमला संभावित था। पुलिस ने रात भर इन लड़कों से पूछताछ की और गुरूवार सुबह इन पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह की सदस्यता रखने के अपराध का आरोप लगाया गया। अगर दोनों आतंकवादी हमले की साजिश रचने के दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें संभवत: आजीवन कारावास और इस्लामिक स्टेट समूह का सदस्य होने के आरोप में 10 वर्ष की सजा हो सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़