Ukraine War: यूक्रेनी सेना ने कहा- रूस ने देश के उत्तरी हिस्सों से वापसी की

Ukraine War

यूक्रेन की सेना ने बताया कि उसकी वायुसेना ने प्रीपयाट शहर पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है जो बंद हो चुके चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र के बाहरी इलाके में स्थित है और इसकी सीमा बेलारूस से लगती है। कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं जिनमें यूक्रेनी सैनिक देश का झंडा लगाते दिख रहे हैं

कीव,  यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूसी सैनिक उनके देश के उत्तरी हिस्से से पूरी तरह से लौट गए हैं। सेना के जनरल स्टाफ ने रविवार को जारी बयान में कहा कि रूसी सेना उत्तरी हिस्से से पीछे हट गई है और पड़ोसी देश बेलारूस चली गई है जिसने रूस द्वारा किए गए हमले में सहयोग किया है।

यूक्रेन की सेना ने बताया कि उसकी वायुसेना ने प्रीपयाट शहर पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है जो बंद हो चुके चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र के बाहरी इलाके में स्थित है और इसकी सीमा बेलारूस से लगती है। कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं जिनमें यूक्रेनी सैनिक देश का झंडा लगाते दिख रहे हैं और उनकी पृष्ठभूमि में चेर्नोबिल रिएक्टर के पास बनी इमारतें हैं। इस रिएक्टर में वर्ष 1986 में धमाका हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़