UN की कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, दुनियाभर में पहला मामला

un-worker-infected-with-corona-virus-first-case-worldwide
[email protected] । Mar 6 2020 4:49PM

सेनेगल में संयुक्त राष्ट्र की एक कर्मचारी उन चार लोगों में शामिल हैं जो घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है।संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह महिला उसकी कर्मचारी है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘रोगी राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती है।

डाकर। सेनेगल में संयुक्त राष्ट्र की एक कर्मचारी उन चार लोगों में शामिल हैं जो घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है।संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र का पहला मामला है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का खौफ, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को सऊदी अरब ने कराया खाली

सेनेगल ने बुधवार को दो नये मामलों की जानकारी दी थी जिनमें ब्रिटेन की 33 वर्षीय एक महिला शामिल हैं। महिला 24 फरवरी को लंदनसे राजधानी डाकर वापस लौटी थी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से ब्रिटेन में पहली मौत, मरीजों की संख्या 100 के पार

संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह महिला उसकी कर्मचारी है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘रोगी राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती है।’’इस वायरस से फ्रांस की 68 वर्षीय एक महिला भी संक्रमित पाई गई है जिसके पति भी इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़