अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

US
ANI
अभिनय आकाश । Feb 1 2026 8:52PM

डेमोक्रेट सांसदों ने मिनियापोलिस में दो प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर संघीय इमिग्रेशन एजेंट्स की कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया, जिसके चलते फंडिंग पर बातचीत रुक गई।

अमेरिकी सरकार 31 जनवरी, 2026 को आंशिक रूप से बंद हो गई क्योंकि आधी रात को वित्त पोषण की समय सीमा बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने 2026 के बजट को मंजूरी नहीं दी, हालांकि व्यवधान सीमित रहने की उम्मीद थी क्योंकि प्रतिनिधि सभा अगले सप्ताह की शुरुआत में सीनेट समर्थित समझौते की पुष्टि करने के लिए आगे बढ़ने वाली थी। हालांकि राजनीतिक नेतृत्व का मानना है कि यह शटडाउन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और अगले सप्ताह की शुरुआत में स्थिति सामान्य हो सकती है। अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह अकाउंट रेगुलर अपडेट नहीं होगा। इस आंशिक शटडाउन की मुख्य वजह डेमोक्रेटिक पार्टी का विरोध रहा।

डेमोक्रेट सांसदों ने मिनियापोलिस में दो प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर संघीय इमिग्रेशन एजेंट्स की कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया, जिसके चलते फंडिंग पर बातचीत रुक गई। वहीं, शिकागो स्थित मेट्रोपॉलिटन कैपिटल बैंक एंड ट्रस्ट को नियामकों ने बंद कर दिया है। बैंक के ज्यादातर एसेट्स डेट्रॉयट स्थित फर्स्ट इंडिपेंडेंस बैंक को सौंप दिए हैं।

सोमवार को बजट पैकेज पर होगी वोटिंग

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अभी सेनेट में नहीं पहुंच सके है। हालाकि उन्होंने डेमोक्रेटिक सांसदों से समर्थन की अपील की है। ट्रंप के सोमवार को लौटने के बाद बजट पैकेज पर वोटिंग होने की उम्मीद है। डेमोक्रेट सांसद डिक डर्बिन ने ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ड्रग तस्करों, बाल अपराधियों और मानव तस्करों पर कार्रवाई करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़