यूरेनियम के आयात पर कोटा नहीं लगाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प

us-president-donald-trump-says-he-will-not-impose-uranium-quotas

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि वह यूरेनियम के आयात पर कोटा नहीं लगाएंगे। ऐसा एक संभावित व्यापार टकराव से पीछे हटने और वाणिज्य विभाग के उस आकलन के विपरीत किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका द्वारा विदेशी यूरेनियम का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि वह यूरेनियम के आयात पर कोटा नहीं लगाएंगे। ऐसा एक संभावित व्यापार टकराव से पीछे हटने और वाणिज्य विभाग के उस आकलन के विपरीत किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका द्वारा विदेशी यूरेनियम का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंताजनक है। अमेरिकी परमाणु हथियारों के लिए यूरेनियम महत्वपूर्ण तत्व है।

इसे भी पढ़ें: H1B वीजा का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में 4 भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार

ट्रम्प ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि विल्बर रॉस (वाणिज्य मंत्री) का राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर आकलन ‘‘महत्वपूर्ण चिंताओं’’ को दर्शाता है। फिर भी राष्ट्रपति घरेलू यूरेनियम उद्योग के लिए सुझाए गए कोटा के खिलाफ हैं, जो आयात को सीमित करने की गारंटी देता है। अमेरिकी खदानों से घरेलू उपयोग के लिए 25 प्रतिशत यूरेनियम की आपूर्ति हो पाती है। वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा था कि अमेरिका में सैन्य और बिजली उत्पादन के लिए सिर्फ पांच प्रतिशत यूरेनियम घेरलू उत्पादन से आता है। शेष रूस, चीन और अन्य देशों से आपूर्ति होती है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़