अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंसे होंगे तो भारत आपको बचा लेगा! हम ले आए सूडान से अपने नागरिक निकाल के, देखती रह गई दुनिया

Sudan
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Apr 24 2023 1:25PM

मोदी सरकार सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल हो रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सऊदी अरब भारत की सबसे ज्यादा मदद कर रहा है। सऊदी अरब ने भारतीय लोगों के पहले बैच को सुरक्षित निकाल लिया है।

अफ्रीकी देश सूडान में भीषण जंग चल रही है। सत्ता पर कब्जा करने के लिए सूडान की सेना और एक पैरा मिलिट्री फोर्स के बीच चल रही इस जंग में हजारों भारतीय लोग फंसे थे। पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले कई दिनों से सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई देशों के संपर्क में थे। लेकिन आपको ये जानकर खुशी होगी और गर्व होगा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की कोशिश रंग लाई है। मोदी सरकार सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल हो रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सऊदी अरब भारत की सबसे ज्यादा मदद कर रहा है। सऊदी अरब ने भारतीय लोगों के पहले बैच को सुरक्षित निकाल लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Sudan संकट में फंसे 4 हजार भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए क्या बड़ा ऑपरेशन चलाने की हो रही तैयारी? PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग

बता दें कि सूडान की राजधानी खातूम और पड़ोसी शहरों में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आ रही हैं। इससे सुरक्षा हालात अस्थिर बने हुए हैं। वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए हम हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। उनकी सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सूडान में स्थित भारतीय दूतावास, सहानी अधिकारियों संयुक्त सऊदी अरब, यूएई, इजिप्ट और अमेरिका सहित कई साझीदारों के संपर्क में हैं। सूडानी वायु क्षेत्र सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है और जमीन पर आवाजाही में भी खतरा है। 

इसे भी पढ़ें: Egypt ने Sudan में फंसे अपने सैन्यकर्मियों को सकुशल निकाला

आपको बता दें कि विदेशी में भारतीयों को बचाने के लिए मोदी सरकार जबरदस्त एक्टिव रहती है। सूडान से पहले भारत ने ऑपरेशन गंगा चलाकर यूक्रेन से भी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया था। उस वक्त युद्ध के बीच पीएम मोदी ने रूस व यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की थी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़