विपक्ष पर मोदी सरकार बना रही दबाव, चुनाव से पहले मोदी प्रतिद्वंद्वी गिरफ्तार...अरविंद केजरीवाल के अरेस्ट पर विदेशी मीडिया ने क्या-क्या लिखा?

 Arvind Kejriwal arrest
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Mar 22 2024 12:21PM

न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस खबर को चुनाव के नजदीक आते ही विपक्षी दलों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शीर्षक के साथ खबर लिखी। इस खबर में न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि भारत में राजनीतिक दल चुनाव से पहले अरबों रुपये खर्च करते हैं जिसकी वजह से दुनिया के सबसे महंगे चुनाव में से एक कहे जाते हैं।

जैसे ही अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया, पार्टी ने कहा कि वह तिहाड़ जेल से सरकार चलाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री या पार्टी प्रमुख को बदलने की कोई योजना नहीं है। हमने पहले भी कहा है कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वह जेल से शासन करेंगे और यह रुख नहीं बदला है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला द्विवेदी की एक विशेष पीठ गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करेगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ताओं का विरोध लगातार जारी है। देश में हर तरफ इसकी चर्चा है। वहीं भारत के बाहर इस खबर का क्या असर रहा इसे जानने के लिए हमने कुछ विदेशी अखबारों को खंगाला। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrest: Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी AAP पार्टी, देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान

अलग अलग सरकारी एजेंसियों की मदद से मोदी सरकार बना रही दवाब?

न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस खबर को चुनाव के नजदीक आते ही विपक्षी दलों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शीर्षक के साथ खबर लिखी। इस खबर में न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि भारत में राजनीतिक दल चुनाव से पहले अरबों रुपये खर्च करते हैं जिसकी वजह से दुनिया के सबसे महंगे चुनाव में से एक कहे जाते हैं। भारत में विपक्षी दल के नेताओं के साथ मोदी सरकार अलग अलग सरकारी एजेंसियों की मदद से दबाब बनाती है। जो लोग बीजेपी जॉइन कर लेते हैं उनपर सारी जांच को रुकवा दिया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव के चलते केजरीवाल को निशाना बनाना गलत और असंवैधानिक : Priyanka Gandhi

भ्रष्टाचार के दावों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार 

ब्रिटिश मीडिया बीबीसी ने लिखा कि भ्रष्टाचार के दावों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार की हेडलाइन लगाई है। बीबीसी ने आप नेता दिलीप पांडे के बयान का जिक्र किया है कि गिरफ्तारी से पता चलता है कि मोदी केजरीवाल से डरते हैं। वो लोग केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को नहीं। इसके साथ ही बीबीसी ने पिछले साल मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया।

चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मोदी प्रतिद्वंद्वी गिरफ्तार 

ब्लूमबर्ग ने अपने आर्टिकल में हेडलाइन दी भारत में चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मोदी प्रतिद्वंद्वी को गिरफ्तार कर लिया गया। ब्लूमबर्ग ने लिखा कि मोदी भारत में एक मजबूत नेता हैं और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते नजर आ रहे हैं। उनके विरोध में कई सारे दल एकसाथ आये हैं। उन्हें जांच का सामना करना पड़ रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़