तेल की जगह भारत को ये क्या बेचने लगा रूस? हिल गई दुनिया

Russia
प्रतिरूप फोटो
ANI
अभिनय आकाश । Jan 23 2026 3:42PM

दुनिया भर के सेंट्रल बैंक्स ने यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स में अंधा पैसा लगा रखा था। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट ट्रेजरी बॉन्ड्स में होती थी। दूसरे नंबर पर सोना आता था।

रूसी तेल को लेकर भारत के पीछे पड़े अमेरिका और पश्चिमी देशों में बवाल तब मच गया जब उन्हें यह पता चला कि भारत अब रूस से ऐसी चीज खरीद रहा है जिस पर सेंशंस का भी असर नहीं होता। यह ऐसी चीज है जिसने अमेरिकी डॉलर की जड़े काटनी शुरू कर दी हैं। रूस की एक न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि भारत ने पिछले साल के पहले 10 महीनों में रूस से $5 करोड़ डॉलर यानी करीब 458 अरब भारतीय रुपए से ज्यादा का सोना खरीद लिया है। भारत ने विदेशों में जमा अपना सोना देश वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत ने दुनिया की सबसे सेफ इन्वेस्टमेंट माने जाने वाले यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स को बेचना शुरू कर दिया है। उसकी जगह भारत ने रिकॉर्ड तोड़ सोना खरीदना शुरू कर दिया है।  दरअसल अमेरिका के खिलाफ पूरी दुनिया में एक साइलेंट क्रांति शुरू हो गई है। अब इसी क्रांति को भारत और रूस ने अचानक नया मोड़ दे दिया है। अभी तक अमेरिका के ट्रेजरी बॉन्ड्स को दुनिया की पहली पसंद माना जाता था। यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स दुनिया की सबसे सेफ इन्वेस्टमेंट में गिने जाते थे। यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स ट्रस्ट का दूसरा नाम बन चुके थे। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की Iran को सीधी चेतावनी, Middle East की ओर निकला US Navy का जंगी बेड़ा

दुनिया भर के सेंट्रल बैंक्स ने यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स में अंधा पैसा लगा रखा था। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट ट्रेजरी बॉन्ड्स में होती थी। दूसरे नंबर पर सोना आता था। लेकिन अब 30 साल में पहली बार दुनिया के सेंट्रल बैंक्स में यूएस ट्रेजरी बॉन्ड से ज्यादा गोल्ड रिजर्व्स आ गए हैं। यानी अमेरिकी डॉलर से दुनिया का विश्वास उठ रहा है। दुनिया भर के सेंट्रल बैंक्स के पास अब 4.5 ट्रिलियन का गोल्ड रिजर्व है। जबकि यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स $3.5 ट्रिलियन तक आगए हैं। अमेरिकी डॉलर के खिलाफ इस बगावत में टर्निंग पॉइंट बना फरवरी 2022 में शुरू हुआ रूस यूक्रेन युद्ध। अचानक एक दिन पश्चिमी देशों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह ऐलान कर दिया कि वह विदेशों में जमा रूस के 300 बिलियन डॉलर्स को फ्रीज कर रहे हैं। यानी एक झटके में पश्चिमी देशों ने रूस के अरबों रुपए फंसा दिए। इसे देख दुनिया के कई देशों को लगा कि अगर यह रूस के साथ हो सकता है तो हमारे साथ भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Board of Peace दुनियाभर में युद्धों को खत्म कराएगा, जैसे ट्रंप ने अब तक 8 जंगें रुकवा दी, ट्रंप के ख्वाबों में जो आए...UP Power के जरिए उसे तुम्हें बताए!

इनमें सबसे ज्यादा डर भारत और चीन को था। यहीं से दुनिया के कई देशों का अमेरिकी डॉलर से भरोसा उठने लगा क्योंकि अमेरिका अपने डॉलर का इस्तेमाल हथियार की तरह करने लगा था। लेकिन भारत ने अमेरिका की इस स्ट्रेटजी को पलट कर रख दिया है। पिछले कुछ समय में रूस ने अपने गोल्ड रिजर्व्स को डबल कर लिया है। भारत भी विदेशी बैंकों में जमा अपना सोना वापस देश ला रहा है। सैकड़ों टन नया सोना खरीदा जा रहा है। यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स को बेचा जा रहा है। भारत और रूस को समझ आ गया है कि जंग का असर डॉलर पर तो पड़ सकता है लेकिन सोने पर नहीं पड़ेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़