उड़ने से पहले ही फट गया Su-57, जो कहानी रूस 19 साल में नहीं समझ पाया वो भारत 8 साल पहले ही समझ गया था!

भारतीय वायुसेना में विमानों की कमी के बीच रूस ने एसयू 57 का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, कमजोर स्टील्थ क्षमता और इंजन समस्याओं के कारण भारत 2018 में इस प्रोजेक्ट से अलग हो गया था। हाल ही में रूस में इंजन शुरू करते समय एसयू 57 में हुए धमाके ने इसकी तकनीकी खामियों को फिर उजागर किया है।
भारत को इस वक्त फाइटर जेट की जरूरत है। भारत के पास जो स्क्वाडन 41 स्क्वाडन पूरे होने चाहिए उनमें भी भारी कमी भारत के पास है। एक तरफ पड़ोसी चीन है जिसके पास मतलब भारत की सीमा पर जिसने 500 फाइटर जेट तैनात किए हुए हैं। ऐसे में भारत अपना तेजस्वी बना रहा है। भारत अपना एमका प्रोजेक्ट बनाने की तरफ लगातार काम कर रहा है। अमेरिका से इंजन आने लेकिन अब वह इंजन भी मिलकर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारत ने 114 राफेल खरीदने की डील की बात चल रही है फ्रांस के साथ। बीच में रूस की तरफ से भी ऑफर दिया गया कि एसयू 57 हम आपको देने के लिए तैयार हैं। फुल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ और इसका प्रोडक्शन भी भारत में ही आपको करके देंगे। ये एसयू 57 वही फाइटर जेट है जिसे जिस प्रोग्राम के तहत बनाया गया। 2007 में ये प्रोग्राम शुरू हुआ था। भारत भी रशिया के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट में साथ था। भारत की तरफ से लगभग 1400 करोड़ का इसमें निवेश भी किया गया। लेकिन 2018 तक आते-आते जब ये एसयू 57 बनकर निकला तो भारत ने देखा कि ये पूरी तरीके से स्टेल्थ नहीं है और इसमें वो इंजन भी इंजन में वो थ्रस्ट भी नहीं है। इंजन में वो ताकत भी नहीं है जो एक फिफ्थ जनरेशन प्ले फाइटर प्लेन में होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Antonio Tajani का डेटा Dark Web पर लीक, इटली की पीएम ने रूसी हैकरों पर लगाया आरोप
सवाल उठे कि भारत आखिरकार रूस से एसयू 57 क्यों नहीं खरीद रहा है? उसका जवाब निकल कर अब सामने आया है। दरअसल कुछ सेटेलाइट तस्वीरें अमेरिका की तरफ से साझा की गई हैं। लेकिन उन्हें ब्लर कर दिया गया है। दिखाया नहीं गया। पट्टी उन पर लगा दी गई है और दावा किया गया है कि कुछ दिनों पहले तक एक बेस है रूस का। उस पर लगभग तीन फाइटर जेट खड़े थे। जिनमें से एक एसयू 57 भी खड़ा था और उसके अचानक बाद वहां एसयू 57 का मलबा दिखाई देता है। मतलब दावा ये किया जा रहा है कि एसयू 57 को जैसे ही उड़ाने के लिए तैयार था वैसे ही वो एक धमाके के साथ फट गया। एसयू 57 धमाके के साथ फट गया और शायद इस टेक्निक में उसकी टेक्नोलॉजी में कहीं ना कहीं कमी थी। इसीलिए भारत ने 2018 में इससे अपने हाथ पीछे खींच लिए थे क्योंकि उस प्रोजेक्ट की जो कॉस्ट है वो लगातार बढ़ती जा रही थी और ना तो उस तरीके का स्टेल्थ मिल रहा था और ना ही उस तरीके की इंजन की पावर मिल रही थी। हालांकि भारत के पास रशिया के जितने भी हथियार हैं वो भरोसेमंद हथियार हैं। अगर आप S400 की बात करें सुदर्शन चक्र जिसे हम कहते हैं वो पाकिस्तान के युद्ध में उसने एक बहुत बेहतरीन भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें: Kyiv पर मिसाइल हमलों से बिजली-पानी ठप, वार्ता से ठीक पहले पांच जख्मी
ब्रह्मोस की अगर बात करें तो ब्रह्मोस एक ऐसी मिसाइल है जिसे दुनिया फिलहाल मांग रही है। उसकी जो 450 कि.मी. की रेंज थी उसे भी हमने बढ़ा दिया है। उसे भी बढ़ाकर अब एक नई ब्रह्मोस पर भारत काम कर रहा है। रशिया की टेक्नोलॉजी पर ऐसा नहीं है कि शक है। लेकिन कहीं ना कहीं उस फाइटर जेट में कुछ दिक्कत थी, कुछ परेशानी थी। इसी वजह से भारत उस से भारत ने 2018 में उस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने यह दावा किया है कि अक्टूबर के आखिर तक एक पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान एसयू 57 में धमाका हुआ और यह विमान नष्ट हो गया। खुफिया एजेंसी जीयूआर ने इसकी जानकारी दी और कहा कि 29 अक्टूबर को अस्तखान क्षेत्र के अख्तू बिंस्क एयर फील्ड पर यह घटना उस वक्त घटी जब इस फाइटर जेट के इंजन को स्टार्ट किया जा रहा था और जैसे ही स्टार्ट किया गया वैसे ही यह फट गया। इसमें AL41 FF1 नाम का इंजन है। लेकिन अब रशिया की तरफ से कहा जा रहा है कि उसने A एल 51 F1 नाम का इंजन बना लिया है। जिसे वो इसमें इस्तेमाल कर रहा है।
अन्य न्यूज़














