कहां है चीन का बाईस शहर? जहां जिनपिंग सरकार ने लगाया दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन

China lockdown
अभिनय आकाश । Feb 7 2022 6:26PM

चीन की सरकार जीरो कोविड पॉलिसी छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। वियतनाम सीमा के पास जिनपिंग सरकार ने लगाया दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगा रखा है। दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के 22 शहरों में स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि किसी को भी शहर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कोरोना वायरस की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। चीन से शुरू हुए इस वायरस ने पूरी दुनिया को घरों के भीतर कैद कर दिया। देशों ने अपनी सीमाएं बंद कर दी और बड़े पैमाने पर यात्रा को बंद कर दिया गया। लेकिन अब कोरोना की रफ्तार में कमी के साथ ही भारत समेत कई देश लॉकडाउन से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन चीन के कई प्रांत ऐसे भी हैं जहां से लगातार सख्त लॉकडाउन की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। साथ ही लोगों को भूख से मदद की गुहार लगाने के भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। लेकिन बीजिंग ओलंपिक की वजह से किसी भी तरह की कोई रियायत देने में नहीं लगा चीन जीरो कोविड पॉलिसी पर कायम है। ऐसे में ताजा मामला वियतनाम सीमा के पास से सामने आया है। चीन की जिनपिंग सरकार ने वियतनाम सीमा के पास स्थित एक शहर के 35 लाख लोगों को अत्याधिक सख्त लॉकडाउन के तहत कैद कर दिया है। किसी भी शहरवासी को अपने घर के बाहर कदम रखने की इजाजत नहीं है। कहा जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में 70 से अधिक कोरोना वायरस मामलों आने के बाद सोमवार को सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक के बीच चीन का कहर, वियतनाम सीमा के पास 35 लाख लोगों को किया जेल में बंद

चीन की सरकार जीरो कोविड पॉलिसी छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। वियतनाम सीमा के पास जिनपिंग सरकार ने लगाया दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगा रखा है। दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के बाइस शहरों में स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि किसी को भी शहर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि कुछ जिलों के निवासियों को अपने घरों तक से निकलने की अनुमति नहीं है। उप-महापौर गु जुनयान ने एक ब्रीफिंग में बताया है कि शहर भर में यातायात नियंत्रण लागू किया जाएगा। सैद्धांतिक रूप से वाहन और लोग शहर में प्रवेश या बाहर नहीं जा सकते हैं। शहर भर के सरकारी कर्मियों को लोगों को काबू में रखने के लिए आदेश दिया गया है। गु ने कहा कि छोटे ग्रामीण शहरों और बाईस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों के निवासियों को सख्त घरेलू कारावास के तहत रखा गया है, जबकि अन्य अपने जिले को नहीं छोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेंग शुआइ ने कहा , चीनी अधिकारी के खिलाफ नहीं लगाये थे यौन उत्पीड़न के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) की दूरी पर चीन का बाइस शहर स्थित है। जहां 4 फरवरी को अपना पहला कोविड केस देखने को मिला था। कहा जा रहा है कि पॉजिटिव पाया गया यात्री सप्ताह भर चलने वाले चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के लिए घर लौटा था। महामारी के फैलने के साथ ही चीन ने वियतनाम और म्यांमार के अवैध प्रवासियों के साथ-साथ संभावित कोविड -19 संक्रमणों को बाहर रखने के लिए अपनी दक्षिणी सीमा पर भारी रूप से लागू तार की जाली की बाड़ का निर्माण किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़