भारत दौरे के तुरंत बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री से क्यों मिले रहे मार्को रुबियो? इशाक डार के न्यूयॉर्क दौरे की Inside Story

Marco
ANI
अभिनय आकाश । May 29 2026 3:21PM

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि डार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और अन्य बैठकों में भाग लेने के बाद वाशिंगटन की यात्रा करेंगे। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य बैठकों में अपनी व्यस्तताओं को समाप्त करने के बाद, कल, 29 मई 2026 को वाशिंगटन डी.सी. की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे।

अमेरिका-ईरान समझौते के मद्देनजर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:00 बजे (स्थानीय समय) विदेश मंत्री रुबियो विदेश विभाग में पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि वाशिंगटन पश्चिम एशिया में एक व्यापक रणनीतिक समझौते को हासिल करने के बहुत करीब है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल ही में अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाइयों से होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, ईरान की पारंपरिक सैन्य क्षमताएं कमजोर होंगी और अमेरिका को तेहरान के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण देरी करने की स्थिति मिलेगी। वर्तमान में, पाकिस्तान अमेरिका-ईरान समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में चीन बॉर्डर के पास भारत ने खोदा 1 किलोमीटर गहरा गड्ढा, अंदर क्या निकला?

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि डार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और अन्य बैठकों में भाग लेने के बाद वाशिंगटन की यात्रा करेंगे। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य बैठकों में अपनी व्यस्तताओं को समाप्त करने के बाद, कल, 29 मई 2026 को वाशिंगटन डी.सी. की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। इसमें आगे कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान, डार संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

बयान में कहा गया है कि चर्चा में प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के एयरबेस से पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने जा रहा था दोस्त इजरायल, तभी इंदिरा गांधी ने...

इस बीच, व्हाइट हाउस के नीति और गृह सुरक्षा सलाहकार के उप चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने कहा कि ईरान ने चल रही वार्ता में संयुक्त राज्य अमेरिका को महत्वपूर्ण, ठोस और नाटकीय रियायतें दी हैं, हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभी तक कोई समझौता अंतिम रूप नहीं दिया गया है। फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में बोलते हुए, मिलर ने कहा कि हाल के घटनाक्रम पिछले महीनों की तुलना में अमेरिका-ईरान संबंधों में एक बड़ा बदलाव दर्शाते हैं। इशाक डार अमेरिकी विदेश मंत्री से उस वक्त मुलाकात करेंगे जब मार्को रुबियो करीब चार दिनों का दौर खत्म कर भारत से गये हैं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता, आगरा और जयपुर का दौरा किया था। उन्होंने नई दिल्ली में क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने नई दिल्ली दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के संबंध को रीसेट करने की कोशिश की जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में काफी खराब कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़