इजरायल ने लड़ाकू विमान से क्यों गिराएं हजारों कागज? भारत भी रह गया हैरान!

इजराइल ने सबसे पहले तो लेबनान से आए रॉकेट्स का बदला लेने के लिए मिसाइल से तबाही मचा दी। उसके बाद इजराइल के लड़ाकू विमान लेबनान घुस गए। लेबनान पहुंचकर इजराइल के लड़ाकू विमानों ने आसमान से हजारों पर्चियां घरों, सड़कों, मोहल्लों और लोगों पर गिरा दी। इन हजारों पर्चियों में लेबनान के आम लोगों के लिए सलाह, नसीहत और चेतावनी लिखी थी।
ईरान जंग के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिस पर विश्वास करना मुश्किल है। आप जानते ही हैं कि इजराइल ने ईरान के साथ-साथ अपने पड़ोसी देश लेबनान पर भी हमला कर दिया था। क्योंकि लेबनान में ईरान समर्थित शिया आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने इजराइल पर रॉकेट दाग दिए थे। लेकिन उसके बाद इजराइल ने लेबनान में जो किया वह जंग को देखने का पूरा नजरिया ही बदल देगा। लेबनान से ऐसी तस्वीरें आई हैं जो भारत को भी चौका देंगी। इजराइल ने सबसे पहले तो लेबनान से आए रॉकेट्स का बदला लेने के लिए मिसाइल से तबाही मचा दी। उसके बाद इजराइल के लड़ाकू विमान लेबनान घुस गए। लेबनान पहुंचकर इजराइल के लड़ाकू विमानों ने आसमान से हजारों पर्चियां घरों, सड़कों, मोहल्लों और लोगों पर गिरा दी। इन हजारों पर्चियों में लेबनान के आम लोगों के लिए सलाह, नसीहत और चेतावनी लिखी थी।
इसे भी पढ़ें: 12,000,000,000 डॉलर! Iran की तबाही में अमेरिका ने इतने पैसे फूंक दिए
लेबनान के लोगों से कहा गया है कि हिजबुल्ला के आतंकियों का साथ देने की गलती मत करना। लेबनान में दो तरह की पर्चियां गिराई गई हैं। पहली पर्ची में लेबनान के लोगों से कहा गया है कि हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए इजराइल की मदद करो। अगर किसी के पास हिजबुल्ला के आतंकियों और उनकी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत इजराइल की खुफिया एजेंसी से संपर्क करें। संपर्क कैसे करना है उसके लिए एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। इजराइल ने बताया है कि इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लेबनान के लोग इजराइल के इंटेलिजेंस ऑफिसर से सीधे बात कर पाएंगे। इजराइल ने यह भी कहा है कि जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Michigan Synagogue Attack: हमलावर के भाई को इजरायल ने बताया हिजबुल्ला कमांडर, लेबनान एयरस्ट्राइक से जुड़ा कनेक्शन
बहरहाल दूसरी पर्ची में लेबनान के लोगों को सीधी-सीधी चेतावनी दी गई है। इजराइल ने लेबनान के लोगों से कहा है कि हिजबुल्लाह का साथ दिया तो तुम्हारे साथ भी वही होगा जो गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ हुआ है। यानी पूर्ण विनाश। आपको बता दें कि इजराइल कई बार गाज़ा में भी ऐसी पर्चियां गिरा चुका है। फिलिस्तीनियों को प्यार से और धमका के दोनों तरीके से बता चुका है कि अगर हमास का साथ दिया तो तुम्हें भी नहीं बख्शा जाएगा। लेकिन फिलिस्तीनी नहीं माने। आज नतीजा यह हुआ कि गाज़ा में ना तो हमास दिख रहा है और ना ही फिलिस्तीनी। आतंकियों को खत्म करने के लिए इजराइल जो नए-नए क्रिएटिव तरीके निकाल रहा है।
Israel sharing leaflets and advising all to leave Beirut,Lebanon . pic.twitter.com/pNh4EHFjBV
— DOA 🇬🇧🏴 (@nanakumi1976) March 13, 2026
अन्य न्यूज़















