Zimbabwe में करीबा झील नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हुई, बचाव अभियान जारी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

करीबा झील में तेज लहरों के कारण क्षमता से अधिक यात्रियों वाली नौका पलटने के बाद रविवार को और शव निकाले गए। जिम्बाब्वे आपदा प्रबंधन एजेंसी ने 77 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि 90 की क्षमता वाली नाव पर 153 से ज्यादा लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।

जिम्बाब्वे में करीबा झील में पिछले सप्ताह नौका पलटने की घटना के बाद रविवार को और शव बरामद किये गये, जिससे इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौका मंगलवार को तेज लहरों के बीच पलट गई थी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 72 थी। जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद 77 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, नौका में 153 यात्री थे, जबकि इसे केवल 90 लोगों को ले जाने की अनुमति थी।

हालांकि, हालिया आधिकारिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नौका में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। पुलिस ने कहा कि लापता बताए गए लोगों को खोजने और उनके शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान अब भी जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़