Chandra Grahan 2026: Raksha Bandhan पर ग्रहण का साया, इन राशियों के लिए Tension भरा समय, पढ़ें Horoscope Predictions

Chandra Grahan 2026
unsplash

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लग रहा है जिसका प्रभाव ग्रहों की युति के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना बताती है कि भारत में दृश्यता न होने के बावजूद यह खगोलीय घटना कर्क और तुला जैसी राशियों के लिए कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य में प्रतिकूल स्थितियां उत्पन्न कर सकती है। रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया जातकों को निवेश और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन पर 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। माना जाता है कि ग्रहों-गोचरों का संयोग किसी खास पर्व पर बनना उसके महत्व और नियमों पर प्रभाव डालता है, जिस कारण से जातकों को लाभ-हानि से गुजरने के योग बनते हैं। 

इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि, इनका राशियों पर जरुर असर होगा। कुछ जातकों की परेशानी बढ़ जाएगी और कार्यों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाएंगे। आइए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण किन राशि के जातकों को तनाव और सावधानी का समय लेकर आया है।

चंद्र ग्रहण का समय

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी कारण इसका सूतक काल और इसके नियमों दोनों ही मान्य नहीं होंगे। लेकिन, ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को नए कार्य करने से बचना बेहद जरुरी है। यह समय आपके लिए अशुभ हो सकता है। इस अवधि में किसी भी तरह की यात्रा न करें। परिवार में विवाद में होने के चांस सबसे ज्यादा है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में लिए फैसले से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धन और कार्य से जुड़े मामलों में सावधान रहे हैं। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही न करें। धन का लेनदेन भारी पड़ सकता है। कोई भी नया काम करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इस दौरान किसी को बड़ी रकम उधार देने या बिना सोचे-समझें निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कोर्ट के मामले परेशान कर सकते हैं। इस समय वाणी का बेहद खास ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। किसी भी बात को लेकर परिवार या करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना अधिक है। गुस्से और जल्दबाजी से बचकर समझदारी से काम लेना बेहद जरुरी है। परिवार में खुशहाली बनीं रहेगी। हालांकि, कार्यक्षेत्र में धैर्य जरुर बनाए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़