Monsoon में नमी से खराब हो सकते हैं TV और Router, इलेक्ट्रॉनिक Gadgets को बचाने के लिए अपनाएं ये Smart Tips

Monsoon Electronics
AI Image

मानसून के दौरान हवा में नमी का स्तर बढ़ने से टीवी, राउटर और लैपटॉप जैसे संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आंतरिक सर्किट खराब होने का खतरा बना रहता है। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार गैजेट्स को दीवारों और खिड़कियों से दूर खुली जगहों पर रखना सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। मॉनसून गैजेट केयर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोटेक्शन टिप्स इस समस्या का प्रभावी समाधान प्रदान करते हैं।

अक्सर मानसून के मौसम में नमी अधिक होने से वाई-फाई राउटर, टीवी, स्पीकार और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। असल में दीवारों और खिड़कियों के पास नमी जमने के कारण पोर्ट्स खराब होने और बंद कैबिनेट में वेंटिलेशन ना मिलने से डिवाइस के अंदरूनी पार्ट्स खराब होने का डर है।

इस लेख में हम आपको बरसात के मौसम में वाई-फाई राउटर और घर के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को ठीक रहने के कुछ तरीके बताए हैं। 

दीवार और खिड़कियों के पास ना रखें टीवी-राउटर

बरसात के दिनों में दीवारें नमी के संपर्क में रहती है, लेकिन यह ऊपर से सूखी नजर आती है। बारिश के मौसम में खिड़कियों पर भाप जम जाती है। इस वजह से खिड़कियों या दीवारों के पास राउटर, टीवी या स्पीकर रखने से समय के साथ-साथ उनके पोर्ट्स में नमी पहुंच जाती है और वे खराब हो जाती है। इसलिए इस दौरान घर के अंदर बनी शेल्फ या टेबल पर इन चीजों को रखना सेफ होगा।

बंद कैबिनेट में खराब हो सकते हैं पार्ट्स

अक्सर बंद जगहों पर नमी तेजी से बढ़ती है। इसलिए राउटर को कैबिनेट के अंदर या फर्नीचर के पीछे रखा जाए, तो इसके आसपास गर्म और नमी वाली हवा जमा हो जाती है और इसे बाहर निकलने की जगह मिल जाती है। डिवाइस को खुली जगह पर रखने से, हवा को अच्छा बहाव मिल जाता है, जो कि नमी से डिवाइस के अंदर के पोर्ट्स धीरे-धीरे खराब हो सकती हैं।

एक्सेसरीज के साथ रखें सिलिका जेल पैके

जिन गैजेट का इस्तेमाल रोजाना नहीं होता है, उनका आप हफ्तों तक दराज या स्टोरेड बॉक्स में रख देते हैं। लेकिन इनमें नमी जमा होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे बॉक्स में सिलिका जेल पैकेट डालकर रखें। यह आसपास की हवा से अतिरिक्त नमी सोख लेती हैं और स्टोरेज वाली जगह को सूखा रखते हैं। ये खास तौर पर कैमरे, हेडफोन, पोर्टेबल हार्ड ड्राइव और गेमिंग एक्सेसरीज के लिए काम की होती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़