कैसा रहेगा मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों का साल 2020

how-will-the-years-of-aries-taurus-gemini-and-cancer-be-2020
ऋषि तिवारी । Jan 11 2020 1:09PM

प्रत्येक राशि का निर्माण चार तत्वों से होता है जैसे वायु, जल, अग्नि और पृथ्वी। तो आइए हम जानते हैं कि 2020 में मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशियों वालों का कैसा भाग्य रहेगा।

हम सभी जानते हैं कि हमारे पूरे भारतवर्ष की जनसंख्या 1,373,446,361 है, परंतु पूरी दुनिया में केवल 12 ज्योतिष राशियां हैं। प्रत्येक व्यक्ति की राशि का निर्धारण उसके जन्म का समय, दिन, तारीख, ग्रह व नक्षत्रों के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक राशि का निर्माण चार तत्वों से होता है जैसे वायु, जल, अग्नि और पृथ्वी। तो आइए हम जानते हैं कि 2020 में आपका कैसा भाग्य रहेगा।

मेष राशिफल 2020

जिन लोगों के नाम की शुरुआत ला, ली, लू, ले, लो, अ, चू, चे, चो से होती है वे लोग मेष राशि के अंतर्गत आते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मेष राशि कुल 12 राशियों की प्रथम राशि है जिन व्यक्तियों के राशि मेष है 2020 में उनका भाग्य अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को सभी परीक्षा में सफलता मेहनत के अनुसार प्राप्त हो सकती हैं। व्यापारियों के लिए भी लाभ योग है। सर्विस वालों के लिए भी पदोन्नति का योग है। 2020 में मेष राशि में सूर्य, बुध, शनि, गुरु, अपने अच्छे स्थान पर रहेगा जिससे धन योग होगा। 24 जनवरी सूर्य और शनि के कारण पिता से मतभेद हो सकता है। और आपके व्यापार में भी परेशानी आ सकती है। दुर्घटना का भी योग है। 30 मार्च से व्यापार और कारोबार में लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: यह है देश का पहला मंदिर जहां हैं दाढ़ी मूंछ वाले हनुमानजी

कॅरियर संबंधी राशिफल

मेष के जातकों का व्यापार और कारोबार में लाभ होगा। 2020 मेष के जातकों का पूरे वर्ष भर व्यापार, सर्विस और कारोबार में लाभ होगा। कर्म के स्वामी शनिदेव भाग्य के स्थान में योग बना रहे हैं जिससे मेहनत करने में उसका अच्छा फल मिलने के संकेत है। यदि आप स्वयं का कारोबार करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा अवश्य पूरी हो सकती है। नई नौकरी का भी योग है यदि कोई विद्यार्थी नौकरी पाना चाहता है तो उसकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।


प्रेम और दांपत्य 

जिन युवक और युवतियों का विवाह नहीं हुआ है उनके प्रेम विवाह और विवाह होने की संभावना है। गृहस्थ व्यक्तियों का जीवन सुखमय होगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। मार्च में शनि और गुरु दसवें स्थान पर होने से आपके परिवार जन आपके सहयोगी साबित हो सकते हैं। वर्ष के अंत में धार्मिक स्थल के भ्रमण करने के संकेत हैं।


वित्त संबंधी राशि

मेष राशि के जातकों के लिए खुशी का संकेत कर रहा है। शुक्र जो धन का स्वामी माना जाता है अपने कर्म भाव में स्थापित रहेगा अतः आप की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार की संभावना है । जनवरी से मई तक लाभ योग है।


वृषभ राशिफल 2020

वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि उनका वर्ष 2020 पूरा का पूरा बहुत अच्छा बीतने वाला है। वृषभ राशि में सभी ग्रहों के योग से महायोग बनने के संकेत हैं जिससे आपका भविष्य उज्जवल हो सकता है। जनवरी में शनि आपकी राशि के 12वें स्थान पर बैठेगा जिससे थोड़ा धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। शनि की ढैया पहले से ही इस राशि पर है अतः कर्म करते रहिए बिगड़े हुए काम बनते नजर आएंगे। गुरु अपने नौवें स्थान पर विराजमान है जिससे आपके आधे-अधूरे रूप से काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक सुख का लाभ होगा, नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा।


प्रेम और दांपत्य

वृषभ राशि के गुरु शुक्र है जो कि प्रेम का प्रतीक भी हैं अतः 2020 में आपके भाग में प्रेम और दांपत्य का लाभ उठा सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव तो लगे रहते हैं परंतु अच्छे प्रयास से बिगड़ते हुए रिश्ते को भी हम सुधार सकते हैं अतः कहने का तात्पर्य है कि जो अविवाहित है उनकी शादी का योग है। बिछड़ा हुआ प्यार मिल सकता है और जो विवाहित हैं उनके रिश्ते में मधुरता आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 मंदिरों के दर्शन कर करें नए साल का आगाज़, जानिए क्या-क्या मिलेंगे लाभ

कैरियर संबंधी राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए कुछ खास संकेत नहीं है। ग्रहों का योग कुछ खास नहीं है अतः आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने से थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर में शनि के परिवर्तन का योग है।


वित्त संबंधी राशिफल

2020 वृषभ राशि के व्यक्तियों के लिए अच्छा रहेगा। जनवरी के अंत में शनि के गोचर से बुध अपने धन के स्थान पर विराजमान हो जाएगा जिससे जातकों को लाभ होगा। जो नौकरी वाले व्यक्ति हैं उनके वेतन में वृद्धि होगी और जो व्यापारी हैं उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के संकेत हैं धन प्राप्ति के नए स्रोत बनने के आसार है। सितंबर महीना आपके लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है। क्योंकि राहू और केतु का परिवर्तन होगा।


मिथुन राशिफल 2020

2020 में मिथुन राशि काफी अच्छी साबित होने वाली है। जातकों के लिए बुध चौथे स्थान, गुरु सातवें स्थान, और सूर्य, शनि, केतु के योग से यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है। सभी रिश्तो में मधुरता आयेगी। धन लाभ का योग है। यदि आप कोई योजना बना रहे हैं तो आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। पैतृक संपत्ति का लाभ योग है।


प्रेम और दांपत्य

2020 के राशिफल के अनुसार बुध और गुरु के योग से अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। प्रेम विवाह का योग है। जो रिश्ते लंबे समय से खराब चल रहे थे उनमे भी मधुरता आएगी। संयम बरतने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। घर में शहनाई गूंजने का अवसर प्राप्त हो सकता है।


कॅरियर संबंधी राशिफल

कॅरियर संबंधित मिथुन राशि बहुत अच्छे संकेत दे रही है। पूरा वर्ष आपके लिए एकदम बढ़िया साबित हो सकता है। पूरे वर्ष सभी ग्रहों का योग बहुत अच्छा बन रहा है। जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं उनको पदोन्नति, वेतन में वृद्धि प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत ही बलवान चल रहा है। व्यापारियों और बिजनेसमैन के लिए धन योग है।

वित्त राशिफल 2020

चंद्रमा अपने भाग्य स्थान में स्थिति है जिससे आपका भाग्य प्रबल रूप से आपका साथ देने वाला है। जो काम काफी लंबे समय से रुके हुए थे वह कार्य भी बनते नजर आएंगे जिससे धन लाभ होगा वित्तीय फैसले लेने में जल्दी ना करें प्रत्येक फैसला आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। राहू अपने भाग्य स्थान पर होगा इससे अचानक आपको बड़ा निवेश करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल 2020

कर्क राशि इस वर्ष पूर्ण रूप से आप पर निर्भर रहने वाली है अतः कहने का तात्पर्य है कि आप 2020 के वर्ष को अपने अनुसार मन के मुताबिक बना सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको फल भी उतना ही मिलेगा अतः आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। जिससे सफलता आपको प्राप्त हो सके। चंद्रमा के नौवें स्थान में रहने के कारण आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना पड़ेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आपको अपनी प्रतिभा के अनुसार धन लाभ हो सकता है। पेट संबंधी बीमारी के आसार है। अतः अपनी सेहत का ध्यान अधिक से अधिक दे। लड़ाई-झगड़े और विवाद से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: वैभव लक्ष्मी व्रत करिये, सुख-समृद्धि-वैभव और कीर्ति बढ़ने की पूरी गारंटी है

प्रेम और दांपत्य संबंधी राशिफल

आपकी राशि के ग्रहों की दशा काफी अच्छी है। शनि ग्रह और शुक्र के योग से रिश्तो में मिठास आयेगी। खोया हुआ प्यार आपको पुनः मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। गुरु और राहू के योग से थोड़ा उतार-चढ़ाव से आपको परेशानी हो सकती है। परंतु आपके मेहनत के प्रति सचेत सचेत रहने से आपको परेशानी का सामना करना कम पड़ सकता है।


कॅरियर संबंधी राशिफल

2020 में आपके भाग्य के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। जिससे आपकी तरक्की के आसार के योग है। सरकारी नौकरी मिलने के आसार है। सफलता आपके कदम चूम सकती है। बस आप मेहनत करते रहिए सफलता अवश्य मिलेगी। थोड़ा कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पदोन्नत की संभावना है। कर्क राशि के जातकों का वित्तीय वर्ष मिलाजुला रहेगा। कर्म के अनुसार फल प्राप्त होगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। वेतन वृद्धि की संभावना है।

- ऋषि तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़