Kadamb Ka Phool: कदंब का फूल आपकी परेशानियों को कर सकता है छूमंतर, जानिए इसके अचूक उपाय

Kadam Ka Phool
Creative Commons licenses

हिंदू धर्म में फूलों का काफी महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबित अपनी परेशानी के खत्म होने के संकल्प के साथ यदि फूलों से जुड़े कुछ अचूक उपाय किए जाएं तो इससे लाभ मिलता है। कदंब के फूल से आप अपनी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

हिंदू धर्म में फूलों का पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें फूल अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा वातावरण को शुद्ध और खुशनुमा बनाए जाने के लिए भी कई तरह के फूलों का उपयोग होता है। बता दें कि हिंदू धर्म में हर फूल का अपना महत्व बताया गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबकि फूलों के जुड़े कुछ अचूक उपायों को अपनाने के व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकता है। इन उपायों को करने से आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कदंब के फूलों के कुछ अचूक उपायों के बारे में...

जानिए कदंब के फूलों के अचूक उपाय

 कदंब के फूलों को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। बता दें कि यह फूल भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए यदि इन फूलों को भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाए तो व्यक्ति पर उनका हमेशा आशीर्वाद बरसता है।

 इसे भी पढ़ें: Tarot Cards: 'द फूल' टैरो कार्ड भविष्य के बारे में देता है ऐसे संकेत, जानिए सबसे शक्तिशाली कार्ड के बारे में

पौराणिक कथाओं और धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक जब भगवान श्री कृष्ण गोपियों के साथ रासलीला रचाया करते थे। तब वह कदंब के पेड़ पर बैठकर बांसुरी बजाते थे।

आपको बता दें कि यमुना के किनारे निधिवन के पास आज भी वह कदंब का पेड़ मौजूद है। हजारों की संख्या में आज भी श्रद्धालु इस कदंब के पेड़ के दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा यमुना किनारे मौजूद कदंब के पेड़ की पूजा भी की जाती है।

मान्यता के अनुसार, श्री कृष्ण को कदंब के फूल अर्पित करने से कृष्ण जी की कृपा बरसती है। कदंब का फूल चढ़ाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। वहीं व्यक्ति की परेशानियों का भी अंत होता है।

श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मान्यता के अनुसार,  श्रीहरि विष्णु को कदंब का फूल अर्पित करने से गुरु ग्रह अनुकूल होता है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल होने से व्यापार, नौकरी और शिक्षा आदि के क्षेत्र में लाभ होता है।

घर के मुख्य द्वार पर कदंब के फूल को तोरण के रूप में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही राहु का दुष्प्रभाव कम होने के साथ ही घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

मंदिर या तिजोरी में कदंब के फूल को रखने से व्यक्ति को लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद मिलता है। आर्थिक तंगी दूर होने के साथ ही धनलाभ होता है। अगर व्यक्ति पर कर्ज होता है, तो वह भी खत्म हो जाता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर कदंब के फूल को श्री कृष्ण चमत्कारिक मंत्र के साथ त्वचा पर रोजाना पीसकर लगाया जाए। इससे चर्म रोग से निजात मिलता है।

पति-पत्नी को साथ में कदंब के फूल को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को अर्पित करना चाहिए। इससे दंपति के वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के साथ ही प्रेम संबंध अत्यधिक मजबूत होता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़