हाथ के अंगूठे में छिपे हैं व्यक्तित्व के राज, ऐसे करें व्यक्ति के स्वाभाव की पहचान

 thumb
google creative

व्यक्ति के हाथ और अंगूठे की बनावट को देखकर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अंगूठे को देखकर आपके स्वभाव के बारे में किन बातों का पता लगाया जा सकता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ और अंगूठे की बनावट को देखकर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अंगूठे को देखकर आपके स्वभाव के बारे में किन बातों का पता लगाया जा सकता है-

सीधा अंगूठा

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा सीधा होता है वे स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं।  ऐसे लोग हर काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं।  ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बहुत जुनूनी होते हैं यानि ये जो भी ठान लें उसे पा कर ही रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: 12 जुलाई से शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

लंबा अंगूठा

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा लंबा होता है वे आकर्षित व्यक्तित्व के धनी होती हैं।  इसके साथ ही ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है।  ऐसे लोग कुशाग्र बुद्धि के होते हैं और ये किसी भी परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।  ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं और इनके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। 


छोटा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वे दिमाग से ज्यादा अपने दिल की सुनते हैं।  ऐसे लोग दूसरों को सुझाव देते हैं लेकिन खुद की परेशानियों में सही समय पर फैसला नहीं ले पाते हैं।  इस तरह के अंगूठे के बनावट वाले लोग कविता, लेखन या संगीत सहित रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए होते हैं।  ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी प्यार की कमी नहीं होती है।   

कठोर या सख्त अंगूठा

कठोर या सख्त अंगूठे वाले लोग कठोर और गुस्सैल स्वाभाव के होते हैं।  लेकिन ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं और इनके पास बेहतरीन कूटनीतिज्ञ क्षमता होती है।  कभी-कभी ये लोग अपने गुस्से के कारण अपना काम बिगाड़ लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: बहुत लकी होती हैं वो लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ये 7 निशान, जीवन में भी नहीं होती किसी चीज़ की कमी

नर्म और मुलायम अंगूठा

ज्योतिष्य शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा नर्म या मुलायम होता है वे जीवन के प्रति हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।  ये लोग हमेशा कुछ पाने की लालसा में आगे बढ़ते रहते हैं।  ऐसे लोग व्यवसाय में सफलता के मंत्र जानते हैं और इन्हें पैसा कमाना बखूबी आता है।  


लचीला अंगूठा 

समुद्रशास्त्र के अनुसार ज‌िन लोगों का अंगूठा लचीला होता है और आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है उनमें हठ की कमी रहती है। ऐसे लोग मौके को बखूबी पहचानते हैं और परिस्‍थ‌ित‌ियों के अनुसार खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। लेक‌िन इन लोगों की बड़ी कमी यह होती है कि ये दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं। इस तरह के अंगूठे लोग धनवान होते हैं लेक‌िन बचत कर पाना इनके लिए मुश्क‌िल होता है।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़