Galaxy S26 Series में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का स्पेशल फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे मैसेज

Samsung Galaxy S26
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 3 2026 12:54PM

सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुई Galaxy S26 Series के तीनों मॉडल को लेकर बताया कि, ये सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इससे फायदा ये होगा कि अब बिना नेटवर्क के भी इस स्मार्टफोन से मैसेज भेजे जा सकेंगे।

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुई  Galaxy S26 Series के तीनों मॉडल को लेकर बताया कि, ये सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इससे फायदा ये होगा कि अब बिना नेटवर्क के भी इस स्मार्टफोन से मैसेज भेजे जा सकेंगे। 

सैमसंगने पिछले हफ्ते  Galaxy S26 Series को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने कहा कि ये सीरीज के तीनों स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे। इसका मतलब है कि, अब आपको मैसेज भेजने के लिए ना तो नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स  Galaxy S26,  Galaxy S26 Plus और  Galaxy S26 Ultra मोबाइल या वाईफाई नेटवर्क न होने पर सैटेलाइट की मदद से मैसेज और डेटा सर्विसेस के साथ-साथ इमरजेंसी असिस्टेंस को इस्तेमाल कर सकेंगे। 

बता दें कि, सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के कारण स्मार्टफोन बिना सेलुलर नेटवर्क वाले इलाकों में सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकता है। ऐपल ने सबसे पहले आईफोन 14 सीरीज के साथ मोबाइल में इसकी शुरुआत की थी। ये फीचर आईफोन में लगे स्पेशल एंटीना की मददसे आईफोन को सैटेलाइट से कनेक्ट कर देता है। 

वहीं गूगल ने भी पिक्सल 9 सीरीज से इसकी शुरुआत की थी। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे रिमोट एरिया से भी लोग कनेक्टेड रह सकते हैं। बाढ़ और भूकम्प जैसी प्राकृतिक त्रासदी के समय भी ये फीचर बड़े काम आ सकता है। 

 Galaxy S26 Series की खास बात

सैमसंग ने इस सीरीज को कई बड़ी अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया है। सीरीज के तीनों ही मॉडल में क्लासिक गैलेक्सी फील मिलती है। इस सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।इसमें 6.9 इंच का QHD+Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। इसके रियर में 200MP+50MP+50MP+10MP सेंसर वाला कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़