26 मई के चंद्रग्रहण का क्या है संकेत? राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

chandra grahan

भारत में चंद्रग्रहण के कारण, सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर अवश्य पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी वह राशियां हैं, जिन पर इस ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

भारतीय सभ्यता में न केवल मनुष्यों का, बल्कि जानवरों, पंछियों, नदियों, यहां तक कि ग्रहों-नक्षत्रों, तारामंडल तक का गहरा प्रभाव है। शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां इतने विश्वास के साथ लोग बाग़ ग्रह, नक्षत्र इत्यादि पर श्रद्धा और आस्था रखते होंगे।

परंतु सदियों से चला आ रहा यह क्रम भारतीय जनमानस के हृदय में बसा हुआ है।

यूं तो सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसे अवसर वैज्ञानिकों के लिए भी शोध का विषय होते हैं, किंतु ज्योतिष आचार्यों के अनुसार आने वाला 26 मई 2021 का चंद्रग्रहण, राशियों पर खास प्रभाव डालने वाला है। बता दें कि 26 मई को जो चंद्रग्रहण लगने वाला है, वह भारत के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया में भी दिखाई देगा, तो विश्व के अन्य देशों जिनमें आस्ट्रेलिया, कनाडा, अलास्का, दक्षिण अमेरिका जैसे देश शामिल हैं, वहां भी दिखलाई देगा।

बता दें कि भारत में चंद्रग्रहण के कारण, सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर अवश्य पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी वह राशियां हैं, जिन पर इस ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि 

मेष राशि बालों के लिए भी चंद्रग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। थोड़ी सेहत कमजोर जरूर रह सकती है, लेकिन बहुत सारे काम मेष राशि वालों के बनने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, तो जाहिर तौर पर धन लाभ के तमाम योग बनेंगे। साथ ही साथ धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपकी ख्याति बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए राशियों पर क्या बढ़ेगा इसका असर

वृषभ राशि

जी हां! वृषभ राशि के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण काफी शुभ साबित होने वाला है अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है, धन लाभ हो सकता है, मकान की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। साथ ही कमाई के भी उचित अवसर आपको उपलब्ध होंगे। अगर आपकी माता जी की तबीयत खराब है, तो उसमें सुधार आ सकता है।

मिथुन राशि 

इस राशि के लोगों के लिए खर्च तो बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति, बावजूद इसके मजबूत रहेगी। शत्रु न केवल परास्त होंगे, बल्कि कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ भी की जाएगी। हालांकि अपनी वाणी पर आप नियंत्रण जरूर रखें, अन्यथा किसी दोस्त से आपका झगड़ा हो सकता है।

सिंह राशि 

चंद्रग्रहण के प्रभाव के कारण आपके लव पार्टनर से संबंधों में तनाव आ सकता है, तो पारिवारिक लाइफ पर इसका पूरा असर पड़ सकता है। माता-पिता से भी मत भिन्नता हो सकती है, तो कैरियर में भी आप परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि 

इस बार के चंद्रग्रहण के कारण इस राशि पर भी शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इसमें नौकरी-व्यापार में लाभ होगा, तो आर्थिक रूप से तरक्की के योग भी बनेंगे। जाहिर तौर पर इससे इनकम भी बढ़ेगी। अगर आप मेहनत करते हैं, तो उसका फल जाया नहीं जाएगा, बल्कि उसका परिणाम आपको प्राप्त होगा। हालांकि सेहत पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए।

मकर राशि 

मकर राशि पर चंद्रग्रहण का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, तो पारिवारिक संबंध भी बेहतर रहेंगे। स्टडी के क्षेत्र में आपको बेहतरीन सफलता मिल सकती है। अगर नई योजनाएं बनाते हैं, तो उसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस तरीके से मकर राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण शुभ होने वाला है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण खराब कहा जा रहा है। इसमें सेहत खराब हो सकती है, तो सर दर्द परेशान कर सकता है। साथ ही बिजनेस में हानि हो सकती है, इसीलिए इस राशि के लोगों को कोई भी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए।

जाहिर तौर पर चंद्रग्रहण खगोलीय घटना है, तो ज्योतिष के कारण इसका राशियों पर प्रभाव अपने आप में महत्वपूर्ण है। कर्म की प्रधानता हमारी संस्कृति में बतलाई गई है, तो तमाम बातों का ध्यान रखते हुए आपको कर्म जारी रखना चाहिए। लेकिन हां, राशियों के अनुसार सावधानी बरतने में कोई बुराई नहीं है।

- विंध्यवासिनी सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़