मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर, 24 सितंबर से 4 राशियों के रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

Mars Transit In Pushya Nakshatra
Unspalsh

मंगल देव 24 सितंबर 2026 से 17 अक्तूबर 2026 तक पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, यह नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। इस दौरान इन राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। इस समय मंगल देव पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित हैं। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और यहां 17 अक्तूबर 2026 तक रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में राहत देखने को मिलेगी। जो लोग नौकरी और बिजनेस से जुड़ें हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ने और परेशानियों से राहत मिलने के योग बनते हैं। आइए आपको बताते हैं मंगल का पुष्य नक्षत्र गोचर किन राशियों में होने वाला है।

मेष राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ प्राप्त होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ही तुलना में बेहतर होने के संकेत हैं। काफी समय रुके हुए कामों गति आ सकती है। बिजनेस करने वालों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है। इस समय मानसिक दबाव कुछ हद तक कम होगा।

सिंह राशि

असल में सिंह राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं। जो लोग नौकरी बदलने की योजना काफी समय से बना रहे हैं, उन्हें जल्द ही नौकरी मिलने के चांस हैं। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने का मौका प्राप्त हो सकता  है। वहीं, विद्यार्थियों के लिए यह अवधि उपलब्धियों से संबंधित है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इस अवधि में करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। अचानक से आपको धन की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। बिजनेस के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बीतेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर आर्थिक रुप से लाभकारी रहने वाला है। आय के साधनों में बढ़ोतरी रहेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी और परिस्थितियों उनके पक्ष में नजर आएंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़