अगले महीने इन 3 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत, धन-दौलत के लग जाएंगे अंबार

may horoscope
Creative Commons licenses

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 को शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। वहीं 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।हालांकि, कुछ भाग्यशाली राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मई 2022 का महीना बेहद अहम माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 को शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। वहीं 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।हालांकि, कुछ भाग्यशाली राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मई का महीना किन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा-

इसे भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: साल के पहले सूर्य ग्रहण से पहले जान लें ये जरुरी बातें, गर्भवती महिलाऐं भूलकर भी न करें ये काम

वृषभ राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मई का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के योग बनेंगे। आपको अपने परिश्रम का फल मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापारी जातकों को भी इस महीने कारोबार में मुनाफा होगा। शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।  

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए मई माह बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे आपको जबरदस्त मुनाफा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से पहले जान लें ये नियम वरना हो छिन जाएंगी सारी खुशियाँ

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को मई के महीने में मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यदि किसी को चाहते हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय बीतेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालाँकि, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़