Vastu Tips: भूलकर भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए ये सामान, ऐसा करने से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Vastu Tips
Creative Commons licenses

कई लोग घर बनवाने से लेकर गृह प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन करते हैं। लेकिन जब बारी घर के छत की आती है तो लोग इन नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। घर की छत पर इन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

जीवन में तरक्की और उन्नति के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत का भी फल नहीं मिलता है। ऐसे में आपको वास्तु के कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। क्योंकि वास्तु से जु़ड़ी चीजों में लापरवाही बरतने से कई बार जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई लोग घर बनवाने से लेकर गृह प्रवेश तक वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। 

इसके साथ ही वास्तु के अनुसार ही घर में चीजों का रख-रखाव करते हैं। लेकिन जब छत पर सामान के रख-रखाव की बात आती है तो लोग ऐसा करना भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की छत पर अनावश्यक चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तो घर की छत पर गलती से भी ये सामान नहीं रखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Pair Hilane Ke Nuksan: जानिए बैठे-बैठे पैर हिलाना क्यों माना जाता है अशुभ, मां लक्ष्मी से है इसका संबंध

छत पर न रखें ये सामान

अक्सर लोग घर की तो बहुत अच्छे से साफ-सफाी करते हैं, लेकिन छत की साफ सफाई करना भूल जाते हैं। या उसे जानकर इग्नोर कर देते हैं। वहीं कई लोग छत पर झाड़ू रख देते गैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अभी से अपनी इन आदतों को बदल लेना चाहिए। इन आदतों से घर में आर्थिक तंगी आती है।

अधिकतर लोग कपड़े सुखाने के लिए छत पर रस्सी बांधते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छत पर रस्सी रखने से वास्तु दोष लगता है। इसलिए छत पर कभी भी रस्सी का बंडल नहीं रखना चाहिए। हालांकि छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर बांस नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर से सुख-समृद्धि चली जाती है।

कई लोगों के घरों के आसपास पेड़ आदि लगे होते हैं। वहीं पेड़ों से पत्ते अगर आपकी छत पर गिरते हैं तो इनकी समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए। क्योंकि छत पर कूड़ा जमा होने से वास्तु दोष लगता है।

कई लोग घर की छत पर टूटे गमले या मटके आदि रखते हैं। बता दें कि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा कभी भी छत पर कूड़ा-कचरा आदि नहीं रखना चाहिए।

घर की छत पर जंग लगा सामान, लकड़ी के टूटे फर्नीचर, घर के छत पर रद्दी और पुराने अख़बार आदि को नहीं रखना चाहिए। इन सारी चीजों को छत पर रखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों का पालन करना न भूलें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़