कम समय में कमाना चाहते हैं खूब पैसा तो आज ही आजमाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

fengshui upay to get success in career fast

चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई में करियर में सफलता पाने और धनवान बनने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसके लिए धन कमाने के नए रास्ते खुल जाते हैं।

हर व्यक्ति चाहता है कि वह जीवन में खूब पैसे कमाए और अच्छा जीवन बिताए। जीवन में पैसा कमाने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोगों को सफलता हासिल नहीं होती है। बनते-बनते काम बिगड़ जाना, व्यापार में नुकसान होना, नौकरी में असफल होना या घर में पैसा ना टिकना, ये सब वास्तु दोष के कारण हो सकता है। चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई में करियर में सफलता पाने और धनवान बनने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसके लिए धन कमाने के नए रास्ते खुल जाते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के इन उपायों के बारे में -

इसे भी पढ़ें: सिंह राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए

फेंगशुई शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली और शुभता का प्रतीक माना गया है। फेंगशुई के अनुसार घर के उत्तर पूर्व कौन ने सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा रखने से जीवन में खुशियां आने लगती हैं। घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखने से करियर में सफलता मिलती है।

फेंगशुई के अनुसार घर या ऑफिस में तीन टांगों वाला मेंढक  रखना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र में कहा गया है कि तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में सिक्के लगे हों, आर्थिक उन्नति का प्रतीक होता है। ऐसा मेंढक घर में रखने से आर्थिक लाभ होता है। ध्यान रहे कि मेंढक का मुंह घर के अंदर की ओर होना चाहिए।

फेंगशुई में कछुआ बेहद शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन संबंधित परेशानियां खत्म हो जाती हैं। ध्यान रहे कि कछुए का मुंह हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कर्क राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए

फेंगशुई के अनुसार तीन चीनी सिक्कों को घर के मुख्य दरवाजे पर बांधने से आर्थिक लाभ होता है। अगर आप करियर में सफलता चाहते हैं तो तीन चीनी सिक्कों को लाल डोरी में बांधकर अपने घर या दुकान के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से आपके कार्य धीरे-धीरे बनने लगेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

फेंगशुई के अनुसार आर्थिक स्थिति में के लिए घर या ऑफिस में झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी दूसरे की नजर न पड़े। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा

All the updates here:

अन्य न्यूज़