Home Mandir में Shivling स्थापना के Vastu नियम, उत्तर दिशा में बहना चाहिए जलहरी का जल

घर में शिवलिंग स्थापित करने से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु के अनुसार शिवलिंग को पूर्व, उत्तर या ईशान कोण में तथा जलहरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। नियमित पूजा-अर्चना और मंत्र जाप करने से घर में शांति, सौहार्द और आर्थिक उन्नति बनी रहती है।
घर में शिवलिंग की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है और शिवलिंग की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर में शिवलिंग की स्थापना करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कोई बुरी ऊर्जा घर में नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में दैवीय आशीर्वाद और सुख-शांति बनाए रखने के लिए शिवलिंग को कुछ विशेष नियमों के पालन के साथ घर में स्थापित करना चाहिए। जिस तरह से वास्तु शास्त्र में शिवलिंग की सही दिशा को लेकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। उसी तरह से शिवलिंग की जलहरी भी सही दिशा में रखना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु के उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
घर में इस दिशा में रखना चाहिए शिवलिंग
वास्तु के मुताबिक घर में शिवलिंग रखने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व, उत्तर या ईशान कोण मानी जाती है। शिवलिंग को हमेशा इसी दिशा में रखना चाहिए और जलहरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Palmistry: लचीले Thumb वाले होते हैं खुले दिल के और सीधा अंगूठा रखने वाले दिमाग के पक्के
माना जाता है इस दिशा में शिवलिंग स्थापित कर अभिषेक करने से जलहरी का जल उत्तर दिशा की ओर प्रवाहित होना चाहिए। शिवलिंग को इस तरह से रखना चाहिए कि पूजा करने के दौरान आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। वहीं शिवलिंग को हमेशा स्वच्छ और पवित्र स्थान पर रखना चाहिए।
घर में शिवलिंग रखने के मिलते हैं ये फायदे
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में शिवलिंग की स्थापना करने और रोजाना नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही घर-परिवार के लोगों के बीच में प्रेम और स्नेह बना रहता है।
नियमित रूप से शिवलिंग की पूजा करने से घर के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है। शिव पूजन से घर-परिवार में आर्थिक उन्नति और समृद्धि बनी रहती है।
अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाता है और पूजा करता है, तो घर में सुख-शांति और सौहार्द बना रहता है।
जानें कैसे करें घर पर शिवलिंग की पूजा
अगर आपने भी अपने घर में शिवलिंग को स्थापित किया है, तो आपको नियमित श्रद्धापूर्वक शिवलिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
नियमित शिवलिंग को स्नान कराएं और चंदन लगाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करें।
शिवलिंग के सामने बैठकर कम से कम 11 बार 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक घर के मंदिर में बहुत बड़े आकार का शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।
अगर आप भी घर में शिवलिंग की स्थापना कर रहे हैं, तो वास्तु नियमों का पालन जरूर करें।
अन्य न्यूज़













