लॉकडाउन: 87 प्रतिशत बढ़ा सोशल मीडिया का इस्तेमाल, रोजाना 4 घंटे बिता रहे हैं लोग

 social media
अंकित सिंह । Mar 30 2020 4:16PM

इंटरनेट ब्राउजिंग में भी लगभग 72% का उछाल देखा गया है जो कि पहले की तुलना में बहुत ज्यादा है। इंटरनेट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियों के लिए किया जा रहा है।

देशभर में कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान लोग अपने घरों में है। लोगों से लगातार यह आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने घरों में रहें, ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। ऑफिस या फिर कामकाजी लोगों के लिए घर में रहना एक तरीके से मुश्किलों भरा है। हालांकि उन्हें अपने परिवार और अन्य कामों के लिए टाइम भी मिल जा रहा है। लोग अपने घरों में है इसलिए वह किताबें पढ़ना पसंद कर रहे हैं, फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं, किचन में खाना बनाना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी खूब किया जा रहा है। एक सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान लगभग हर भारतीय ने सोशल मीडिया पर 4 घंटे से भी ज्यादा का वक्त बिताया है।

इसे भी पढ़ें: नहीं हो रहा कनिका कपूर की सेहत में सुधार, परिवारवालों को याद करके लिखा इमोशनल पोस्ट

सोशल मीडिया का यह इस्तेमाल इसके पहले की सप्ताह की तुलना में 87% ज्यादा है क्योंकि अब लोग अपने घरों में बंद है और उन्हें समय व्यतीत करने के लिए सोशल मीडिया का अच्छा खासा साथ मिल रहा है। सोशल मीडिया के अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और लाइव टीवी देखने वाले उपभोक्ताओं की भी वृद्धि हुई है। हालांकि रेडियो के क्षेत्र में नुकसान हुआ है और कहा जा रहा है कि आउट ऑफ होम मीडिया रेडियो के उपभोक्ताओं में कमी आई है। दरअसल लोग घरों में सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करना हो या फिर टिक टॉक या फिर अन्य सोशल साइट्स के जरिए खुद को मनोरंजन करना हो, लोग सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार ने 27.15 लाख मनरेगा मजदूरों को भेजे 611 करोड़ रुपए

इससे पहले औसतन लोग सोशल मीडिया पर लगभग 150 मिनट बिताते थे। वही 75% लोग सोशल मीडिया पर अब ज्यादा समय बिताने लगे हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर ज्यादा टाइम खर्च करने लगे तो आंकड़ा बढ़कर अब 280 मिनट से भी ज्यादा हो गया है। लोगों की माने तो वह लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल न्यूज़ देखने और अपने फैमिली और फ्रेंड से लगातार संपर्क में रहने के लिए कर रहे हैं। 5 जी के सीईओ तरुण कटियाल के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पिछले 5 दिनों में सब्सक्रिप्शन में 80% की वृद्धि दर्ज की है। वहीं वॉच टाइम में 50% की बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेट ब्राउजिंग में भी लगभग 72% का उछाल देखा गया है जो कि पहले की तुलना में बहुत ज्यादा है। इंटरनेट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियों के लिए किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा ? सरकार ने दिया ये जवाब

आपको बता दें कि यह जानकारी हैमरकॉफ कंज्यूमर स्नैपशॉट सर्वे से निकल कर आया है। यह सर्वे 28 मार्च को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में लगभग 1300 उपभोक्ताओं के बीच किया गया था। इस सर्वे से जो निकल कर आया उसमें यह देखने को मिला कि ओटीटी मीडिया कंजप्शन में लगभग 71% की बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वे में यह भी निकल कर आया कि इंटरनेट का इस्तेमाल लगभग 7:00 बजे से ही शुरू हो जाता है जो कि पिछले हफ्ते में या 10 से 12 के बीच हुआ करता था। हालांकि लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि वह सुबह 8:00 से 9:00 के बीच में टीवी भी देखते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़