कर्नाटक में कोरोना के 100 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2282 हुयी

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 17 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी गई। इसके अनुसार 100 नये मामलों में से 46 संक्रमित व्यक्ति ऐसे हैं जो पड़ोसी महाराष्ट्र से वापस आये हैं, 21 तमिलनाडु से, 13 झारखंड से और एक गुजरात से आया है। चार अन्य कतर से आये हैं।
बुलेटिन के अनुसार बाकी मामलों में दस ऐसे लोग हैं जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आये हैं, दो को इन्फ्लुएंजा की तरह की बीमारी है जबकि एक का एसएआरआई का इतिहास है। दो मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है। प्रदेश के जिन जिलों में नये मामले आये हैं उनमें चित्रदुर्ग में 20, यादगिर में 14, बेलगावी एवं हासन में 13-13 मामले, दाावणगेरे में 11, बीदर में 10, विजयपुरा में पांच, दक्षिण कन्नडा एवं उडुपी में तीन तीन मामले, बेंगलुरू शहरी एवं कोलार में दो दो तथा बागलकोट, चिकबल्लापुरा, कोपल एवं बेल्लारी में एक एक मामला शामिल है।Karnataka reports 100 fresh cases of #COVID19 from 5 pm of May 25 to 12 pm today, taking the total number of positive cases to 2282. Total number of active cases rise to 1514 with 44 deaths: Karnataka Health Department pic.twitter.com/RUo3HWjYoV
— ANI (@ANI) May 26, 2020
अन्य न्यूज़















