त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले, अबतक 622 व्यक्ति संक्रमित

Covid-19

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि 728 नमूनों की आज जांच की गई और 102 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अधिकतर लोगों ने अन्यत्र की यात्रा की थीऔर वे संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

अगरतला। त्रिपुरा में कम से कम 102 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद, राज्य में जानलेवा वायरस के मामलों की संख्या 622 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 173 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 499 लोग कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं। सभी संक्रमितों का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में कोविड-19 से तीन महिलाएं संक्रमित, संक्रमण के मामले बढ़कर 17 हुए 

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि 728 नमूनों की आज जांच की गई और 102 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अधिकतर लोगों ने अन्यत्र की यात्रा की थीऔर वे संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राज्य में अब तक 35,254 लोगों को 14 दिन के पृथकवास में भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें: PM केयर्स फंड की जानकारी RTI के तहत मुहैया कराने के संबंध में HC में याचिका दायर 

बयान में बताया गया है कि फिलहाल, 13,267 लोगों को घर में ही निगरानी में रखा गया है। बयान में बताया गया है कि त्रिपुरा में बृहस्पतिवार तक कुल 30,481 नमूनों की जांच की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़